मंगलवार को नवागत सी एम ओ पदम जैन ने नगर परिषद बंडा का पद भार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाप से मुलाकात की और उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद बाद वह मीडिया से रूबरू हुए उन्होंने बताया की उनका प्रयास रहेगा की जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं वह जन जन तक पहुंचे। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित ना रहे। जो शासन की अन्य योजना है वो समय से पूरी हो। जनता जो जन समस्या बताएंगी उनका निराकरण करने का प्रयास किया जायेगा।


