राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के आदेश अनुसार जिला परियोजना समन्वयक जे.के.इडपाचे के निर्देशन में मोहखेड़ विकासखंड के समस्त विद्यालयों में प्रवेश उत्सव मनाया गया | उक्त अवसर पर विद्यालय में छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण के साथ विशेष भोज अंतर्गत खीर,पु, सब्जी परोसी गई। पालकों की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा प्रेषित नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के संदेश का वाचन भी किया गया तथा उक्त संदेशपत्र पालकों को प्रेषित भी किया गया। जिला परियोजना समन्वयक जे.के. इडपाचे द्वारा गोद ली गई शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनीखापा में उपस्थिति दी गई तथा छात्रों एवं शिक्षकों को नवीन सत्र हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए | माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला मैनीखापा के प्रवेश उत्सव में भी डीपीसी महोदय एवं निपुण प्रोफेशनल हर्षिता शर्मा भी शामिल हुई। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक संगीत जैन ने शासकीय प्राथमिक शाला बीसापुरकला एवं जूनापानी में प्रवेश उत्सव पर अपनी उपस्थिति दी तथा विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरविंद भट्ट ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला अर्जुनवाड़ी तथा प्राथमिक शाला शिकारपुर में अपनी उपस्थिति देकर छात्रों से चर्चाएं की तथा शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक सत्र अंतर्गत निर्देश प्रदाय किया। मध्यान भोजन प्रभारी सुखदेव उईके एवं सहायक संतोष डोंगरे ने माध्यमिक शाला चिखलीकला तथा माध्यमिक शाला मऊ में उपस्थित होकर मध्यान्ह भोजन संबंधी निरीक्षण भी किया। जनशिक्षक श्रीमती पुष्पा कराड़े, रामराव फरकारे, बी.पी. जिल्वेकर, कैलाश डोंगरे,जगदीश धुर्वे, शिवलाल गाकरे,विनोद माहोरे,राजेश खरपूसे,सुभाष डोंगरे तथा जयदेव मालवीय ने भी अपने-अपने जन शिक्षा केंद्र के विद्यालयों में अपनी उपस्थिति दी।


