• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*नगर निगम द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में* *आगरा, इटावा, ललितपुर, शाजापुर, मैनपुरी, और जबलपुर के कवि की कविताओं से आनंदित होगी संस्कारधानी – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 17, 2024
in जबलपुर
0
*नगर निगम द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में*  *आगरा, इटावा, ललितपुर, शाजापुर, मैनपुरी, और जबलपुर के कवि की कविताओं से आनंदित होगी संस्कारधानी – महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

देश के दिग्गज कवि रूचि चतुर्वेदी, राम भदावर, सतीष मधुप, पंकज अंगार, दिनेश देशी घी, पंकज प्रसून और सूरज राय ‘‘सूरज’’ की कविताओं पर लगेगें ठहाके और वाह-वाह की गूंजेगी गूंज – महापौर*

*अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन 29 जून को मानस भवन में होगा*

*आयोजन को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अधिकारियों के साथ की बैठक और दिये आवश्यक निर्देश*

जबलपुर। नगर निगम द्वारा दिनांक 29 जून को रात्रि 08ः00 बजे से मानस भवन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य एवं विशाल आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर आज महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित कर आयोजन से संबंधित तैयारियों को समय सीमा में पूर्ण करने अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने बताया कि नगर निगम द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के दिग्गज कवि श्रीमती रूचि चतुर्वेदी आगरा, राम भदावर इटावा, सतीष मधुप मैनपुरी, पंकज अंगार ललितपुर, दिनेश देशी घी शाजापुर, पंकज प्रसून माडवा, एवं संस्कारधानी जबलपुर के सुप्रसिद्ध कवि सूरज राय ‘‘सूरज’’ मानस भवन के मंच पर अपनी कविताओं से संस्कारधानी के लोगों को आनंदित करेगें और उन्हें हसी और ठहाकों की ऑक्सीजन प्रदान करेगें।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का विशाल आयोजन के पूर्व सारी आवश्यक तैयारियॉं जैसे मानस भवन के अंदर बाहर की तैयारियों के साथ-साथ सभी सम्माननीय अतिथियों के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था, स्वागत, सत्कार, प्रचार-प्रसार की व्यवस्था, संस्कारधानी के सभी गणमान्यजनों को आमंत्रित करने आदि संबंधी कार्य दो दिन के अंदर पूर्ण करें। महापौर ने इसके लिए सभी संबंधित विभागीय प्रमुखों को दायित्व सौंपे। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि यह कवि सम्मेलन कवि सम्मेलन नहीं है बल्की संस्कारधानी के गणमान्यजनों के लिए हसी खुशी और ठहाकों की भरपूर ऑक्सीजन देने वाला आयोजन है जिसे भव्यता के साथ किया जाना है। इसमें किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसलिए समय के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। आज की बैठक में सुप्रसिद्ध कवि सूरज राय ‘‘सूरज’’, खेल एवं संभागीय अधिकारी राकेश तिवारी, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे आदि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री प्रसाद ने 159 गांवों में पेयजल आपूर्ति की

कलेक्टर श्री प्रसाद ने 159 गांवों में पेयजल आपूर्ति की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d