कटनी।नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा आगामी 17 जून 2024 सोमवार, ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व को देखते हुए नगर निगम सीमांतर्गत सभी प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों ,मस्जिदों के आस-पास तथा विभिन्न वार्डो में विशेष सफाई, चूने की लाईनिंग,प्रकाश व्यवस्था,पेयजल पानी टैंकरों की व्यवस्था,अस्थायी अतिक्रमण हटाने हेतु पेट्रोलिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आदेश जारी कर अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपे है,साथ ही श्री शुक्ल द्वारा बक़रीद को प्रातः 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक ईदगाह व मस्जिद जहां पर भी नमाज अदा की जाएगी ,नगर निगम से संबंधित सभी व्यवस्थाओं हेतु अधिकारी कर्मचारी को नियुक्त किया गया है।निगमायुक्त द्वारा सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि बक़रीद पर्व में सौंपी हुई व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए शांति पूर्वक संपन्न करवायेंगे।


