कटनी।आगामी 17 जून 2024 सोमवार, ईद-उल-जुहा बकरीद पर्व के अवसर पर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कटनी नगर निगम सीमांतर्गत सभी प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों ,मस्जिदों के आस-पास तथा विभिन्न वार्डो में विशेष सफाई, चूने की लाईनिंग आदि समुचित साफ-सफाई, पेयजल पानी टैंकरों की व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।


