रिपोर्टर प्रिया दुबे
*महापौर और क्षेत्रीय विधायक की उपस्थिति में चलाया गया जल गंगा संवर्धन का महाभियान*
*महाराजपुर बावली क्षेत्र में किया गया पौधारोपण – महापौर-विधायक*
*जल गंगा संवर्धन महाभियान के लिए मुख्यमंत्री जी के प्रति महापौर और विधायक ने जताया आभार*
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 5 जून से 16 जून तक संचालित जल गंगा संवर्धन महाअभियान के अंतर्गत आज संभाग क्रमांक 15 के शहीद बिरसा मुंडा वार्ड में महाराजपुर दुर्गा मंदिर के पास स्थित बावली में वृहद स्वच्छता, श्रमदान, जल संवर्धन एवं पौधारोपण का विशेष अभियान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू एवं पनागर क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इन्दू की विशेष उपस्थिति में चलाया गया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने कहा कि महाराजपुर बावली एक दिन आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को लुभाएगी और यह पर्यटन के स्थल के रूप में विकसित होगी।
जल गंगा संवर्धन अभियान के मौके पर पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इन्दू ने बताया कि नगर निगम के सहयोग एवं विधायक निधि से इस ऐतिहासिक गौंडकालीन बावली को पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा। जहॉं पर पर्यटकों के लिए सारी आवश्यक सुविधाएॅं एवं व्यवस्थाएॅं कराई जायेगी। महापौर एवं विधायक ने यह भी कहा कि महाराजपुर बावली की विशेषताओं को क्षेत्रीयजनों के साथ-साथ आस पास के क्षेत्रों में भी जानकारियॉं देकर यहॉं पर नए सिरे से जीर्णोद्धार का कार्य कराया जायेगा ताकि इस ऐतिहासिक बावली को देखने एवं पिकनिक बनाने के उद्देश्य से यहॉं आकर ठहर सकें।
बावली संवर्धन एवं श्रमदान के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं विधायक सुशील तिवारी इन्दू ने क्षेत्रीय गणमान्यजनों के साथ श्रमदान किया और श्रमदान के उपरांत वहॉं पर पौधे लगाकर पर्यवरण का संदेश भी दिया। इसके पश्चात महापौर एवं विधायक ने जलसंवर्धन करने के लिए उपस्थित जनसमुदायों को शपथ भी दिलाई।
महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने अपने संदेश में जबलपुर शहर के सभी जल स्रोतों को वर्षापूर्व जीवित करने का संकल्प लिया एवं इस अभियान में सभी आम जनों से भागेदारी करने की अपील भी की। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि महाराजपुर बावली के उत्थान के लिए विधायक एवं नगर निगम के सहयोग से 25 लाख रूपये की राशि से बावली को पर्यटन के रूप में विकसित किया जायेगा। पनागर क्षेत्र के विधायक सुशील इंदु तिवारी ने अपने संदेश में कहा की पर्यावरण को अगर हम नहीं बचा पाए तो हमें स्वयं के जीवन की भी कल्पना नहीं करनी चाहिए इसीलिए पर्यावरण को बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जिसे हमें हर हाल में निभाना ही होगा। उन्होंने ऐतिहासिक बावली के जीर्णोद्धार के लिये विधायक निधि से 5 लाख रूपये की राशि प्रदान करने की स्वीकृति भी दी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही जल गंगा संवर्धन महाभियान के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं पनागर क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इन्दू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल के सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण गोंटिया, राम कुमार यादव, योगेन्द्र उईके, मंडल अध्यक्ष कुणाल पटैल, बिज्जू ठाकुर, संतोष उसरेठे, संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल, संभागीय यंत्री राजनारायण सराफ, मुख्य स्वच्छता निरीक्षण धर्मेन्द्र राज, उपयंत्री पी. येन्डूकोंडलू (शिवा), केदार पटैल, पंकज पटैल, आनंद साहू, लखन दिवानी, मुकेश यादव, डॉं. राजू जाधव, रमेश कोरी, पवन पटैल, बिरसा, दिलीप, कपिल इत्यादि उपस्थित रहे।
*6 संभागों में भी चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान*
*जल स्त्रोतों की कि गई सफाई : दिया गया स्वच्छता एवं पर्यावरण का संदेश*
इसी श्रंखला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत संभाग क्रमांक 1 वीर दुर्गादास राठौड़ वार्ड, के अंतर्गत तेवर ग्राम में स्थित बावली, संभाग क्रमांक 5 के जवाहर गंज वार्ड के अंतर्गत लार्डगंज थाना कल्याण मंदिर स्थित कुआँ, संभाग क्रमांक 6 पंडित गोविंद बल्लभ पंत वार्ड के अंतर्गत सूजी मोहल्ला, इमली मैदान स्थित कुआँ, संभाग क्रमांक 8 हनुमानताल वार्ड के अंतर्गत हनुमानताल तालाब जैन मंदिर के सामने कार्तिक घाट, संभाग क्रमांक 7 दीवान आधार सिंह वार्ड के अंतर्गत अधारताल तालाब शिव मंदिर के घाट एवं संभाग क्रमांक 16 ठक्कर ग्राम वार्ड के हनुमान मंदिर शुक्ला का बाड़ा के पीछे स्थित कुआँ में साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान को मूल रूप देने के लिए विभिन्न जलीय संरचनाओं जैसे कुआँ, तालाब, बावड़ी, झील, नदी एवं अन्य जल स्रोतों आदि के संरक्षण, संवर्धन, पुनर्जीवन, जीर्णोधार, नवीनीकरण एवं शहरी क्षेत्रों में ग्राउंड वाटर के रिचार्ज हेतु व्यापारिक एवं सरकारी संस्थानों तथा निजी घरों में बनाये गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य के साथ-साथ आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए जल स्रोतों से निकाली गई जनजागरूकता कलश यात्रा एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर स्कूलों एवं कॉलेजों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती विनोद ज्योति लोधी, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती वर्षा सेन, श्रीमती कविता रैकवार, नोडल अधिकारी अपर आयुक्त वित्त विद्यानंद बाजपेई, सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चौधरी, संभागीय अधिकारी कृष्णपाल रावत, सूश्री चेतना चोधरी, सत्येंद चक्रवर्ती, पवन सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र मिश्रा, महेंद्र सिंह उईके, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अतुल रैकवार, संदीप पटेल, रविंद्र सिंह ठाकुर, हिटलर अर्खेल, विष्णुकांत दुबे, संतोष गौर, स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, अभिषेक, कोणार्क रावत, उमाकांत शर्मा, विमल नामदेव, अप्पा राव, कुंडैया, किशन दुबे सुपरवाइजर वेंकट एवं सैंकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।


