• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, March 9, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया सुरखी पौड़ी जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
June 13, 2024
in कटनी
0
विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री प्रसाद ने किया सुरखी पौड़ी जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित हो रहे सुरखी पौड़ी जलाशय के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल और कलेक्टर अवि प्रसाद ने निरीक्षण किया।

विधायक श्री जायसवाल की पहल और विशेष प्रयासों से शासन द्वारा सुरखी पौड़ी जलाशय का कायाकल्प कर इसको कटनी जिले के चुनिंदा दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में इस जलाशय में नौकायन, हाट बाजार, चौपाटी, घाट निर्माण एवं संगीतमय फव्वारा जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जायेंगी। जिससे कटनी नगरवासियों को सुबह-शाम प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ़ उठाने के साथ सैर के लिए उपयुक्त स्थल सुलभ होगा।

निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद रहे कार्यपालन यंत्री जल संसाधन व्ही.ए. सिद्दीकी ने विधायक श्री जायसवाल एवं कलेक्टर श्री प्रसाद को अवगत कराया कि पिछले कुछ वर्षों में जलाशय के जल ग्रहण क्षेत्र में व्यवधान आने से जलाशय की जल भराव क्षमता प्रभावित हुई है। इस समस्या के निराकरण हेतु ह्यूम पाइप का उपयोग कर जलाशय का जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन कार्य प्रगति पर है, जिससे कि जलाशय के जल भराव क्षमता में वृद्धि की जा सके।

निरीक्षण में कलेक्टर श्री प्रसाद ने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि ठेकेदार द्वारा बाँध के दूरवर्ती क्षेत्र से मिट्टी की खुदाई कराई जाये, जिससे जल भराव में वृद्धि हो सके। साथ ही तकनीकी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए पेवर ब्लॉक युक्त पैदल मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाये। इसके अतिरिक्त उक्त पैदल मार्ग की सम्पूर्ण लंबाई में चार स्थानों पर विश्राम करने हेतु बेंच आदि की व्यवस्था की जाये।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने यह भी निर्देश दिए कि वर्षा काल के पूर्व ही समुचित निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाये।, जिससे वर्षा काल के जल का भण्डारण किया जा सके। साथ ही तकनीकी मापदंडों का अवलोकन कर रेस्ट हाउस की प्लिंथ की ऊंचाई बढ़ा कर बिल्डिंग को पर्याप्त ऊंचाई प्रदान की जाये, जिससे सैलानी पर्यटक,जलाशय के मनोरम दृश्य का लुत्फ़ ले सके।

वर्तमान में सुरखी पौड़ी जलाशय के जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन कार्य अंतर्गत निर्माणाधीन पेवर ब्लॉक युक्त पैदल मार्ग का अर्थवर्क कार्य प्रगति पर मिला । साथ ही जलाशय की जल भराव क्षमता में वृद्धि करने हेतु आर.सी.सी. ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं, जिससे जलग्रहण क्षेत्र का पानी जलाशय में सुलभता से आ सके।

*सात गांवों की जीवनरेखा है जलाशय*

सुरखी पौड़ी जलाशय इससे लगे सात ग्रामों क्रमशः सुरखी, पौड़ी, मवई, जुहली जुहल देवरा एवं जुगियाकाप ग्रामों की जीवनरेखा है। इस जलाशय से सभी ग्रामों का 80 हेक्टेयर रकबा सिंचिंत होता है।

*जलग्रहण क्षेत्र*

जल संसाधन के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि सुरखी पौड़ी जलाशय का जल ग्रहण क्षेत्रफल 14.52 वर्ग किलोमीटर है जबकि इसकी उपयोगी जल भराव क्षमता 3.98 मि.घ.मी एवं कमांड क्षेत्र 809 हेक्टेयर है। जलाशय के बांध की कुली लंबाई 1341 मीटर एवं अधिकतम ऊंचाई 11.80 मीटर है। जलाशय की दो नहरों के माध्यम से सात गांवों के खेतों की सिंचाई होती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बडवारा विधायक श्री सिंह और कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का लिया जायजा

बडवारा विधायक श्री सिंह और कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d