एक इंजीनियर ने जब नाला सफाई की रिपोर्ट दिखाई तो मेयर का पारा चढ़ गया। उन्होंने फाइल घुमाकर इंजीनियर के सामने फेंक दी।
कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने बुधवार को इंजीनियरों की बैठक बुला ली। एक इंजीनियर ने जब नाला सफाई की रिपोर्ट दिखाई तो मेयर का पारा चढ़ गया। उन्होंने फाइल घुमाकर इंजीनियर के सामने फेंक दी। मेयर ने कहा, ‘जब नाला सफाई का काम मई में शुरू हुआ है तो मार्च की रिपोर्ट क्यों दिखा रहे हो। अगर इस बार बारिश में जलभराव हुआ तो तुम्हें वहीं खड़ा कर दूंगी।’


