• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर गौंण खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त जब्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही 6 वाहनों से जमा कराया गया पांच लाख से अधिक का प्रशमन शुल्क

by Manish Gautam Chiefeditor
June 9, 2024
in कटनी
0
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर गौंण खनिज के अवैध परिवहन में लिप्त जब्त वाहनों पर बड़ी कार्यवाही  6 वाहनों से जमा कराया गया पांच लाख से अधिक का प्रशमन शुल्क
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – जिले में खनिज माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। कलेक्टर अवि प्रसाद नें खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के मामलों में गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश पहले ही खनिज विभाग को दे रखा है। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा खनिज गौण मुरूम, लैटेराइट, रेत, गिट्टी, ओवरलोड एवं अवैध परिवहन के 6 मामलों पर जब्त किए वाहनों से 5 लाख 6 हजार 40 रुपये का प्रशमन शुल्क जमा कराया गया है।

*रेत के अवैध परिवहन के तीन प्रकरणों पर 1 लाख 58 हजार 33 रुपये का प्रशमन शुल्क*

खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर विगत 1 जून को ग्राम बरही में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 19 एचए 5025 से 3 घन मीटर तथा हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 19 एचए 2833 मे 3 घन मीटर ओवरलोड रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उक्त दोनों वाहनों को जब्त किया जाकर पृथक- पृथक प्रशमन शुल्क रूपये 44 हजार 125 निर्धारित किया जाकर अनावेदकों को प्रशमन शुल्क की राशि जमा करने के निर्देश दिए गए थे। जबकि एक अन्य मामलों में 31 मई को ग्राम हिनौता जांच के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 19 एचए 6357 में 3 घन मीटर ओवरलोड रेत का परिवहन करते पाए जाने पर मध्यप्रदेश खनिज गौण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए वाहन जब्त कर निर्धारित प्रशमन शुल्क की राशि 69 हजार 783 रुपये जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था।

*गिट्टी के अवैध परिवहन पर 67 हजार 642 रूपये का प्रशमन शुल्क*

जबकि एक अन्य प्रकरण में विगत 1 को ग्राम बरही में विभाग द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान हाईवा वाहन क्रमांक जे.एच 02 एएक्स 4272 से 2 घन मीटर ओवरलोड गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहन जब्त किया जाकर निर्धारित शुल्क 67 हजार 642 रुपए प्रशमन शुल्क जमा करने हेतु निर्देशित किया गया था।

*लैटेराइट के अवैध परिवहन पर 70 हजार 365 रुपये का प्रशमन शुल्क*

खनिज अधिकारी ने बताय कि विभाग द्वारा जांच के दौरान विगत 28 मई को ग्राम भेड़ा में हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 4995 द्वारा 6.18 घनमीटर ओवर लोड लेटेराईट का अवैध परिवहन पाये जाने पर वाहन जब्त करते हुए 70 हजार 365 रूपये प्रशमन शुल्क निर्धारित किया जाकर प्रशमन शुल्क की राशि जमा करने की सूचना अनावेदक को प्रेषित की गई थी।

*मुरूम के अवैध परिवहन पर 2 लाख 10 हजार का प्रशमन शुल्क*

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान विगत 28 मई को ग्राम स्लीमनाबाद मे हाईवा वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 4537 से अनावेदक द्वारा 12 घनमीटर मुरूम का अवैघ परिवहन करते पाये जाने पर वाहन जब्त किया जाकर निर्धारित प्रशमन शुल्क 2 लाख 10 हजार रूपये जमा किये जाने हेतु अनावेदक को सूचित किया गया था।

खनिज अधिकारी द्वारा उपरोक्त समस्त 6 प्रकरणों में आवेदकों को निर्धारित प्रशमन शुल्क की राशि जमा किये जाने हेतु निर्देशित किये जाने के उपरांत अनावेदकों द्वारा उपस्थित होकर प्रशमन शुल्क की राशि जमा करने की सहमति दिये जाने तथा चालान के माध्यम से निर्धारित 6 प्रकरणों पर निर्धारित कुल प्रशमन की राशि 5 लाख 6 हजार 40 रुपये जमा हो जाने के पश्चात कलेक्टर श्री प्रसाद के द्वारा मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 2022 के नियम 20 के अनुसार वाहनों को मुक्त करने की कार्यवाही की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवैध रूप से 170 टन खनिज फायर क्ले का भंडारण किया जाना पाये जाने पर लिगरी निवासी शिवम कुशवाहा और सतीष कुमार तथा वृंदावन कॉलानी कटनी निवासी सतीष श्रीवास्तव पर 6 लाख 12 हजार रूपये का अथदंड अधिरोपित किया है।

अवैध रूप से 170 टन खनिज फायर क्ले का भंडारण किया जाना पाये जाने पर लिगरी निवासी शिवम कुशवाहा और सतीष कुमार तथा वृंदावन कॉलानी कटनी निवासी सतीष श्रीवास्तव पर 6 लाख 12 हजार रूपये का अथदंड अधिरोपित किया है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d