अमरवाड़ा। मां नर्मदा आईटीआई अमरवाड़ा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस(5जून) के उपलक्ष्य पर प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया तथा प्रशिक्षणार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं को अधिक पेड़ लगाने,कचरा कम करने और प्रदूषण रोकने के लिए प्रेरित किया गया। वही संस्था के समस्त विद्यार्थियों और स्टाफ द्वारा परिसर में बारी-बारी से फूलदार और फलदार पौधों का पौधा रोपण किया गया। इस मौके पर संचालक अनुज विश्वकर्मा, रामकृष्ण सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।


