पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनन्द द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज संसार सिंह के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ ओमकार नाथ शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में “अवैध शस्त्र बरामदगी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को मय 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।
*संक्षिप्त विवरणः*-पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में “अवैध शस्त्र बरामदगी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 08.06.2024 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के धमे का ताल मोड़ पुलिया के पास थाना छिबरामऊ से 01 नफर अभियुक्त- नौशाद मोहम्मद पुत्र हनीफ मोहम्मद नि0 मो0 बिरतिया थाना छिबरामऊ जनपद –कन्नौज उम्र करीब 28 वर्ष को मौके पर 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 332/2024 धारा 3/25 A ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय की अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–*
नौशाद मोहम्मद पुत्र हनीफ मोहम्मद नि0 मो0 बिरतिया थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज उम्र करीब 28 वर्ष ।
*बरामदगीः-*
01 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर
01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
*गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली टीमः*
1.उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह
2.का0 गजेन्द्र सिंह


