कालापीपल(बबलू जायसवाल)हिन्दू हित चिंतक मंच द्वारा महाराणा प्रताप जयंति के उपलक्ष्य में एक वृहद व्याख्यान माला का आयोजन नगर के सभाग्रह में दिनांक 10 जून को प्रातः11 बजे से आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में हुकमचंद सांवला पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद सम्बोधित करेंगे उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम सूत्रधार-:धर्मेन्द्रसिंह गौड(बाबा ठाकुर)बताया कि हुकमचंद सांवला ख्यात व्याख्यान कार है आपने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया, आपको अहिंसा चन्द्रक,अहिंसा अवार्ड, गौरत्न अवार्ड आदि अनेक अवार्ड एवं पद्वी से अलकृंत किया गया पत्रकारिता से जुड़कर आपने स्वदेश,संस्कार सागर मासिक पत्रिका,आपने श्री रामजन्म भूमि आंदोलन में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई,जिसके कारण केन्द्रीय मंत्री बनाया गया,गौरक्षा आयाम का संगठन मंत्री दायित्व प्रदान किया गया कार्यक्रम में क्षैत्र के महंत गण अध्यक्षता महंत ओमप्रकाश शर्मा कथाकार जामनेर,विशेष अतिथी गण महंत कल्याण दास महाराज राम मन्दिर कालापीपल,महंत मुरारीदास महाराज,राधाकृष्ण मन्दिर भैसायागढ़ा,महंत लक्ष्मणदास महराज घाट मन्दिर खोकराकलां,महंत विष्णु गिरी महाराज त्रिनेत्र महादेव मन्दिर आलनिया जोड़,महंत रामाश्रय महाराज देहरीघाट मन्दिर सुकलिया,महंत तिलकदास महाराज अरनियाकलां,महंत महेशदास महाराज गोलमढ़ी निपानियाखुर्द उपस्थित रहेंगे आयोजन समिति द्वारा आव्हान किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाये..!


