विस्डम वेली स्कूल के द्वारा 5 फिट मिट्टी डालकर वर्षाजल निकासी अवरूद्ध किया गया था जिसे हटाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई
*कई कॉलोनियों को वर्षा जल भराव से मिली राहत*
जबलपुर। महापौर जगत बहादुर ‘‘अन्नू’’ एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में संभाग क्रमांक 1 गढ़ा को जलप्लावन से मुक्तिकरण अभियान के तहत आज त्रिपुरी वार्ड में विस्डम वेली स्कूल द्वारा कई वर्षो से 5 फिट मिट्टी डालकर आधा किलोमीटर क्षेत्र में पश्चिम नर्मदा कालोनी, सोनी कालोनी, शास्त्री नगर की वर्षाजल की निकासी अवरुद्ध किया गया। प्रतिवर्ष इस क्षेत्र में घरों में जलप्लावन हो रहा था नगर निगम के नोडल अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, संभागीय अधिकारी कृष्णपाल रावत, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कालूराम सोलंकी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, उपयंत्री अनूप पटेल, अतिक्रमण दल प्रभारी अनुराग ठाकुर, समयपाल वरुण गौतम के संयुक्त प्रयासों से 3 जे.सी.बी. मशीन, 1 हिताची 200 लगाकर खुदाई प्रारंभ कर क्षेत्रीय नागरिकों को जलभराव से निजात दिलाई गई। स्कूल संचालक द्वारा बार-बार कार्य में रुकावट डाला जा रहा था किन्तु जनता का कार्य सर्वोपरि को मानते हुए यह कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया गया।


