• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, September 6, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

नमामिगंगेअभियान 500 वर्ष पुरानी बावड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य हुआ शुरू हम सबको अपने आसपास की बावड़ियों, कुंआ को करना होगा एवं संवर्धन – विधायक श्री लारिया नमामि गंगे अभियान 16 जून तक

by Manish Gautam Chiefeditor
June 7, 2024
in सागर
0
नमामिगंगेअभियान  500 वर्ष पुरानी बावड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य हुआ शुरू  हम सबको अपने आसपास की बावड़ियों, कुंआ को करना होगा एवं संवर्धन – विधायक श्री लारिया  नमामि गंगे अभियान 16 जून तक
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सागर रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव

नमामि गंगे अभियान के तहत सागर विकासखंड के ग्राम पगारा में 500 वर्ष पुरानी बावड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा और उसको अपने पुराने अस्तित्व में लाकर पीने लायक पानी बनाया जाएगा ।उक्त विचार नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने नमामि गंगे अभियान के शुभारंभ अवसर पर सागर जिले के पगारा ग्राम पंचायत में 500 वर्ष पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में व्यक्त किये। इस अवसर पर सरपंच श्री श्री राम दयाल यादव, उप सरपंच, श्री अरविंद घोसी, श्री ऑफिसर यादव, श्री नितेश शर्मा, श्री प्रहलाद रजक, श्री भगत सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय वर्मा, श्री एन के विश्वकर्मा, श्री पवन चौरसिया, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अधिकारी मौजूद थे।

विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि नमामि गंगे अभियान के तहत जन संरक्षण संवर्धन के कार्यों को प्रारंभ करें एवं नमामि गंगे अभियान में जन प्रतिनिधियों स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता अनिवार्यता सुनिश्चित की जावे। विधायक श्री लारिया ने कहा कि इस बावड़ी की जीवन आधार एवं संरक्षण संवर्धन होने से न केवल पीने की पानी की व्यवस्था होगी बल्कि अपने पुराने अस्तित्व को पा सकेगी और इसका सुंदरीकरण भी पुरातत्व विभाग के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नरयावली विधानसभा क्षेत्र सहित सागर जिले की पुरानी एवं तालाबों का जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा नमामि गंगे योजना के माध्यम से जो कार्य किया जा रहा है वह अभूतपूर्व है।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नमामि गंगे अभियान के नोडल अधिकारी श्री पीसी शर्मा ने कहा कि कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने नमामि गंगे अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए थे कि नमामि गंगे अभियान के तहत जिले की समस्त पंचायतों में जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुआँ, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन हेतु 5 जून से 16 जून तक विशेष अभियान के संचालन किया जाए। जिसमें जिले के समस्त जनप्रतिनिधि सामाजिक तथा अशासकीय संस्थाओं एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अंतर्गत जन अभियान परिषद की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जावे। अनेकानेक ऐसी जल संग्रहण संरचनाएं (जैसे नदी, तालाबों, कुआँ, बावड़ी आदि) उपलब्ध हैं जो कि वर्तमान में विभिन्न कारणों से अनुपयोगी हो गई हैं। जल स्त्रोतों का अविरल बनाये जाने के लिए इन संरचनाओं का पुर्नरोद्धार / जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण किया जाकर इन्हें उपयोगी बनाया जाना आवश्यक है।उक्त उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 5 जून से 16 जून तक की अवधि में प्रदेश में प्रवाहित होने वाली नदियों, तालाब एवं जल संरचनाओं के पुर्नजीवीकरण / संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जाना शुरू हुआ।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा ने कहा कि मनरेगा से निर्मित तालाब निर्माण के पूर्ण कार्य जो 05 वर्ष या अधिक पुराने हैं तथा जिनमें मनरेगा से जीर्णोद्धार/गहरीकरण का कार्य के जीर्णोद्धार/गहरीकरण का कार्य अभियान अंतर्गत लिया जाए। मनरेगा अंतर्गत अनुमत्य कार्यों को ही लिया जाए तथा शेष कार्यों हेतु अन्य मद जैसे 15 वां वित्त आयोग, टाइड फंड, पांचवां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, पंचायत निधि, सांसद/विधायक निधि इत्यादि का उपयोग किया जाए।
पुराने कुएं एवं बावड़ी जीर्णोद्धार के कार्य पूर्व वर्षों में सघनता से मनरेगा से लिए गए हैं, जीर्णोद्धार हेतु शेष बावड़ियों को मनरेगा के प्रावधानों के अनुरूप लिया जा सकता है। जल संग्रहण संरचना के पुनरोद्धार/जीर्णोद्धार के अंतर्गत मुख्य रूप से कैचमेंट क्षेत्र में अवरोध का चिन्हांकन कर उपस्थित अवरोधों/अतिक्रमण को हटाकर, फीडर चैनल बनाकर या अन्य आवश्यक उपाय कर पानी की आवक में वृद्धि किया जाना है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे अभियान के तहत जिले की समस्त ग्राम पंचायत में सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आवश्यकता अनुसार तालाब हुआ बावड़ी के संरक्षण का कार्य किया जाएगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
केन्द्रीय जेल सागर में 11 फलदार वृक्ष अधिरोपित किये

केन्द्रीय जेल सागर में 11 फलदार वृक्ष अधिरोपित किये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.