• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांचें न करना 12 स्वास्थ्य कर्मियों को पड़ा भारी* *6 एएनएम , 5 सीएचओ सहित 1 एमपीडव्लयू से किया गया स्पष्टीकरण तलब*

by Manish Gautam Chiefeditor
June 6, 2024
in कटनी
0
*प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही एवं ए.एन.सी के दौरान नियमानुसार जांचें न करना 12 स्वास्थ्य कर्मियों को पड़ा भारी*  *6 एएनएम , 5 सीएचओ सहित 1 एमपीडव्लयू से किया गया स्पष्टीकरण तलब*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा प्रसव के रेफरल मामलों और जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की नियमित निगरानी और समीक्षा का सिलसिला अनवरत जारी है। इसी क्रम में जिले के विकास खंडों में 7 गर्भवती महिलाओं की एएनसी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें पूर्ण नहीं करने और गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर करने के मामले पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा नाराजगी व्यक्त की जाकर संबंधितों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए।

*इन्हे जारी हुआ नोटिस*

कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश के बाद कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने वाले जिन 12 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें विकासखण्ड ढीमरखेड़ा की उपस्वास्थ्य केन्द तिहरिया की ए.एनएम मीना मर्सकोले एवं सीएचओ दीक रजक, विकासखंड रीठी के उपस्थ्वास्थ्य केन्द्र की एएनएम श्रीमती कमलेश पटेल, विकासखंड कन्हवारा उपस्वास्थ्य केन्द्र बंडा की एएनएम राजकली सिंह एवं सीएचओ आमरीर खान, विकासखंड बहोरीबंद के उपस्वास्थ्य केन्द्र धूरी की एएनएम अराधना तथा सीएचओ रीता तिवारी का नाम शामिल है।

इसके अतिरिक्त विकासखंड ढीमरखेड़ा के उपस्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान के एमपीडव्लयू महेन्द्र पटेल, विकासखंड विजयराघवगढ़ के उपस्वास्थ्य केन्द डोकरिया की एएनएम हीरा कोलमेरे एवं सीएचओ दीपक अग्रवाल सहित विकासखंड बड़वारा के उपस्वास्थ्य केन्द्र सुतरी में पदस्थ एएनएम श्रद्धा पटेल तथा सीएचओ अनुराधा भरावी द्वारा भी गर्भवती महिलाओं की नियमानुसार जांचे पूर्ण नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

*दो दिवस मे देना होगा जवाब*

मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी द्वारा 12 स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी किये गए कारण बताओ नोटिस में 2 दिनों में जवाब प्रस्तुत करने की हिदायत दी गई है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके लिए ये स्वतः जिम्मेदार होंगी।

विदित हो कि कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने सहित प्रसव के रेफरल प्रकरणों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्वास्थ्य महकमे को दो टूक हिदायत दी है, कि प्रसव के रेफरल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। गर्भवती महिला की ए.एन.सी के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी जांचें करने तथा इन सब मामलों में कोताही बरतने पर कड़ी कार्यवाही किये जानें के निर्देश दे रखे है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कैमोर पुलिस की कार्रवाई

कैमोर पुलिस की कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d