कटनी – जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत बीते मंगलवार को संपन्न हुई मतगणना के उपरांत ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी सहित निर्वाचन दस्तावेजों की सीलिंग का कार्य किया गया।
सीलिंग प्रक्रिया के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वयं मौजूद रहे। मंगलवार की देर शाम से शुरू सीलिंग प्रक्रिया का कार्य बुधवार प्रातः 4ः30 तक चला। इस दौरान अपर कलेक्टर साधना परस्ते, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, तहसीलदार सर्व श्री आशीष अग्रवाल ढीमरखेड़ा, नितिन पटेल बरही, अजीत तिवारी कटनी ग्रामीण, गौरव पाण्डेय बहोरीबंद और नेहा जैन प्रभारी तहसीलदार नजूल उपस्थित रहे।



