रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विश्व पर्यावरण दिक्स आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम बर्रापुरा रजौन में मनाया गया। महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती अनुराधा अश्वार द्वारा ग्राम की महिलाओ को पर्यावरण दिवस मनाने के लाभ बताएं जिसमें पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिये केंद्र में पौधे आम, जाम, मीठी नीम वी सीताफल के पौधे केन्द्र में लगाए गए और बच्चो द्वारा सीडबॉल बनवायें ताकि वर्षारितु में सीडवाल से पौधे लगाये जायेगें । कम्पोस्ट खाध का निर्माण भी किया गया और पौधे में इस खाद्य का उपयोग किया गया। इस मौके पर ग्राम सरपंच लखन नायर, शिक्षक प्रेमसिंह दायमा ,शिक्षिका रंजना अहिरवार ग्राम की कार्यकर्ता माया बैरागी, योगिता शिरके , साहियका और ग्राम सचिव मुकेश परना , महिलाएँ उपस्थित रही।


