रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी नर्मदापुरम डॉक्टर विमला गढ़वाल के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून को आयुष विभाग के आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं अन्य संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियां संचालित की गई। जिसके अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई। औषधीय पौधों के महत्व के बारे में ग्रामीण जनों को, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया गया। साथ ही नीम, गिलोय, तुलसी, ब्राह्मी, एरंड, शतावरी, घृतकुमारी, निर्गुंडी , जामुन औषधीय पौधों का वितरण एवम रोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्थागत समस्त स्टाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उपस्थित रहे।


