रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विश्व पर्यावरण दिवस समारोह आयोजित कार्यक्रम अनुसार आज कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम अनुसार नगर के समस्त शासकीय विद्यालय के पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, शिक्षण कार्यक्रम प्रभारी एवम विधार्थियो की गरिमामय उपस्थिति में कार्यालय परिसर की साफ सफाई एवम वृहद स्तर पर वृक्ष रोपण कार्य किया गया । इस अवसर पर महेश कुमार विश्वकर्मा कार्यक्रम प्रभारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संबंध में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बढ़ते वैश्वीकरण के चलते वनों का कटना, दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी गई एवं यह अवगत कराया गया आज युवा पीढ़ी यदि वृक्ष के प्रति, पौधों के प्रति जागरूक हो गई तो आने वाला समय वास्तव में बहुत सुखद पल होगा। इतिहास के प्राण प्रमाणिक है इन पूजन करने वाले सभी वनस्पति पेड़ पौधों में ईश्वरीय निवास रहता है और उनका आशीर्वाद हमारे पर्यावरण को वातावरण को हमेशा साफ और स्वच्छ रखना है। यह भी कहा गया है कि जहां स्वच्छता होगी वहां ईश्वर भी निवास करते हैं। शासकीय एस एन जी उमावि विद्यालय के प्राचार्य संदीप शुक्ला ने बताया है कि हमारा विद्यालय मां सरस्वती का विद्यालय होता है । साफ सफाई हमें अनिवार्य रूप से करना चाहिए जिससे कि हमें पढ़ाई में मन लगे और पर्यावरण के प्रति आप सब की जागरूकता, आप सब का सहयोग आने वाले समय में एक बहुत बड़ा, मील का पत्थर होगा। शासकीय कन्या उमावि जुमेरती प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिव पुरिया ने बताया है कि पर्यावरण के संरक्षण में युवा पीढ़ी का सबसे बड़ा योगदान है। आज युवा पीढ़ी को यदि है जागृति चेतना आ गई तो आने वाला समय वास्तव में बहुत बेहतर से बेहतर होगा हम जिस पौधे को लगा रहे हैं उसकी पूरी सुरक्षा व्यवस्था करना हमारा नैतिक कर्तव्य होता है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एस पी एस विसेन के दिशा निर्देश अनुसार कार्यक्रम को बिंदुवार आयोजित किया गया है। सभी सदस्यों विद्यार्थियो को शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम अनुसार पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अनुसार कार्यों को समय सीमा में पूरा कर शासन की , महत्वाकांक्षी, योजना को सफल क्रियान्वित करें। इसी क्रम में राजेश कुमार शर्मा प्राचार्य शासकीय एस पी एम ने बताया कि आज बिगड़ते पर्यावरण का सबसे बड़ा दुष्परिणाम हमारी गलत धारणा के कारण हो रहा है एवं गलत विचारधारा के कारण हो रहा है मेरा आप सभी उपस्थित सदस्यों से निवेदन है आप बिगड़ते हुए पर्यावरण को संरक्षण एवं सुरक्षित करने के लिए व्यवस्थित कार्य योजना के अनुसार कार्य को संपादित करने में मदद करे। जिला पर्यावरण संरक्षण शिक्षण कार्यक्रम प्रभारी संदीपन नीखर, प्राचार्य सी एम राइज विद्यालय शासकीय कृषि उमावि पवार खेड़ा ने बताया है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आप सबकी सकरी भूमिका एवं सहभागिता से हम इस पर्यावरण को सुरक्षित व्यवस्थित बना रखें बनाए रखेंगे। इसी क्रम में सहायक परियोजना समन्वयक विनोद कुमार तिवारी ने बताया है कि पर्यावरण की संरक्षण में सबसे बड़ी भूमिका आपकी सोच की पड़ती है। जैसा आप सोचोगे वैसा ही कार्य व्यवहार होता है यदि हमने पानी प्लास्टिक कचरा को अपनी आदत में बनाकर रखा है तो आप साफ सफाई की उम्मीद नहीं कर सकते ।आपको सफाई का वातावरण बनाना है अपनी सोच को सकारात्मक रखना होगा। और हम सब मिलकर इस पर्यावरण को बिगड़ते प्रदूषण को व्यवस्थित संरक्षित कर सकते हैं ।आप सब की पहल एक बहुत बड़ा मिल का पत्थर होगीऔर अंत मे जिले के इको क्लब जिला मास्टर ट्रेनर महेश विश्वकर्मा द्वारा सभी प्राचार्य, इको क्लब प्रभारी, छात्र छात्राओ और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के उपस्थित सभी सम्मानियों का आभार वक्त किया गया । सभी को पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी। इस उपलक्ष्य पर डी ईओ एस पी एस बिसेन द्वारा वृक्षारोपण कराया गया और धरती को हरा -भरा बनाये रखने का सन्देश दिया गया।


