• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, March 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

एक्शन मोड में नजर आई महापौर प्रीती संजीव सूरी घंटाघर पहुंच मार्ग का किया निरीक्षण, कार्य में गति लाने अधिकारियों को दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
June 5, 2024
in कटनी
0
एक्शन मोड में नजर आई महापौर प्रीती संजीव सूरी घंटाघर पहुंच मार्ग का किया निरीक्षण, कार्य में गति लाने अधिकारियों को दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। मतगणना के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के दूसरे ही दिन महापौर प्रीति संजीव सूरी एक्शन मोड में नजर आई। उन्होंने शहर की सबसे ज्वलंत समस्या घंटाघर पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए बरसात के पूर्व जल निकासी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए।
आपको बता दें कि जगन्नाथ चौराहे से लेकर घंटाघर तक जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य आचार संहिता के कारण बंद पड़ा था। अब आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही दोबारा तेज गति से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी आज नगर निगम कमिश्नर विनोद शुक्ल सहित अन्य अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के लोगों के साथ सड़क का निरीक्षण करने पहुंची। सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए महापौर श्री मति सूरी ने मौजूद अधिकारियों को मार्ग में मौजूद नाले नालियों की सफाई कराकर बरसात के पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए कहा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। आम जन को व्यवथाओँ के अभाव में किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन के सहयोग से हटेगा अतिक्रमण
महापौर प्रीती संजीव सूरी ने कहा की सड़क चौड़ीकरण कार्य के पूर्व इस मार्ग में मौजूद अतिक्रमण हटाया जाना आवश्यक है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाकर सुव्यवस्थित तरीके से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा की बरसात में जल भराव की स्थिति तो महानगरों में भी उत्पन्न होती है लेकिन इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बरसात के पूर्व तैयारी की जा रही है। जिससे जल भराव की स्थिति के कारण आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान निगम आयुक्त विनोद शुक्ल, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, जयनारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा, सहा यंत्री सुनील सिंह, प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, ठेकेदार गुल्लू खंपारिया एवं अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 5 जून से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 5 जून से 16 जून तक आयोजित की जाएंगी विभिन्न गतिविधियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d