• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पुलिस का एक्शन आमजन को भी पता चले, शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षा का वातावरण हो प्रदेश में निर्विघ्न लोकसभा निर्वाचन के लिए पुलिस की पीठ थपथपाई पुलिस मुख्यालय में बैठक कर दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 31, 2024
in top
0
अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकस्मिक रूप से पुलिस मुख्यालय पहुंचकर पुलिस महानिदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोकसभा निर्वाचन के सभी चरणों की प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से पूर्णता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस बल को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपराधों पर नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने सख्ती और सजगता के साथ बड़े कार्यक्रमों एवं आयोजनों की दृष्टिगत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने पर विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्कूल-कॉलेज परिसर में सद्भाव का वातावरण बना रहे, इसके लिये हरसंभव आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। संभाग स्तर पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को सौंपे गए दायित्व और भूमिका की समीक्षा की जाए। आने वाले माह में त्योहारों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अशोकनगर पुलिस अधीक्षक (एसपी) पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने थाना प्रभारी इछावर को भी निलंबित करने के लिये कहा है।

सतत निरीक्षण करें अधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में रात्रि विश्राम के साथ ही सतत निरीक्षण भी करें और कानून-व्यवस्था की दृष्टि से आदर्श स्थिति बनाये रखने के लिये चिंता करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस बल से संवाद करते रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाल ही में अशोकनगर में कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा शस्त्र लहराने की घटना के संदर्भ में कहा कि अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए। अवैधानिक कार्य में साथ देने वाले परिवार के व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाया जाये। स्क्रीनिंग कर ऐसे व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जानकारी भी तत्काल सामने आना चाहिए। दोषियों को बिलकुल भी नहीं बख्शा जाये। पुलिस का एक्शन अविलंब होना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में हुए अपराधों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए अपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए अधीनस्थ अमले को निरंतर सचेत और मोटिवेट करते रहना चाहिए।

गलत तथ्यों का त्वरित प्रतिवाद करें, सोशल मीडिया पर अपराध नियंत्रण की जानकारी प्रसारित करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान समय सोशल मीडिया का है। आमजन को अपराध नियंत्रण की जानकारी भी निरंतर मिलना चाहिए। अपराधिक घटनाओं के वीडियो प्रचारित होते हैं। साथ ही पुलिस बल द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए की गई आवश्यक कार्रवाई को भी तत्परता से सोशल मीडिया पर प्रचारित एवं प्रसारित करना चाहिए। अक्सर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही प्रचारित न होने से अपराधिक तत्वों के हौसले बढ़ते हैं। इस दिशा में ट्वीटर, फेसबुक और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से की गई कार्यवाही की जानकारी भी नागरिकों तक पहुंचाई जाए। पुलिस मुख्यालय, जोन स्तर और जिला स्तर पर प्रतिदिन प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की परम्परा सशक्त हो। पुलिस के एक्शन की जानकारी जन-जन तक पहुंचना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 में मध्यप्रदेश में चारों चरण में निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से सम्पन्न हुई। उन्होंने इसके लिए पुलिस बल और अन्य शासकीय सेवकों की सराहना करते हुए बधाई दी। बैठक में बताया गया कि 6 माह में विभिन्न तरह के अपराधों में 10 से 15% की कमी आई है

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अशोकनगर में युवती से दुष्कर्म का मामला : आरोपी के घर चला बुलडोजर, CM ने जताई नाराजगी, SP और TI पर कार्रवाई के निर्देश

अशोकनगर में युवती से दुष्कर्म का मामला : आरोपी के घर चला बुलडोजर, CM ने जताई नाराजगी, SP और TI पर कार्रवाई के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d