कटनी।निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल के द्वारा वार्ड क्रमांक 1 से 45 तक के समस्त टैक्स वसूलीकर्ताओं को वित्तीय वर्ष 2023- 24 तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में अपने वार्ड अंतर्गत सभी हाथ ठेला ,फेरी वाले ,रेहड़ी वालों से वार्षिक/अर्धवार्षिक बाजार बैठकी का पंजीयन शुल्क वसूल कर निगम कोष में नियमानुसार जमा कराये जाने हेतु आदेशित किया गया था, परंतु वार्ड वसूलीकर्ताओं द्वारा बाजार बैठकी की वसूली कर निगम कोष में जमा नहीं कराए जाने पर निगमायुक्त द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त कर वसूलीकर्ताओं को चेतावनी आदेश जारी कर,निर्देश देते हुए बाजार बैठकी के उक्त पंजीयन शुल्क की वसूली कर तत्काल निगम कोष में जमा कराए जाने हेतु कर्मचारियों को पदस्थ किया गया है उपरोक्त कर्मचारी बाजार बैठकी शुल्क वसूल कर निगम कोष में जमा करावे साथ ही बाजार बैठकी की पंजी का भी विधिवत संधारण करे, इसके विपरीत स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की हिदायत दी है।