रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम के निर्देशानुसार आज 28 मई 2024 को वार्ड क्रमांक 33 संजय नगर ग्वालटोली सहित अन्य वार्डो में अंतर्राष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन AWC/33/1 पर हुआ। जिसमें उपस्थित किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता संबंधी समझाइश दी गई एवं माहवारी में तनाव और अवसाद का प्रबंधन कार्यक्रम भी ऑनलाइन दिखाया गया। उपस्थित बालिकाओं को माहवारी के समय उचित खानपान पोषण संबंधी, स्वच्छता संबंधी समझाइश दी गई। कार्यक्रम में किशोरी बालिकाएं लाडली क्लब के सदस्य शौर्य दल के सदस्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व महिलाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम के उपरांत बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता किट वितरित की गई।


