आईपीएल (IPL) इतिहास का सबसे नीरस फाइनल भी कहा जा सकता है। रविवार को खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद को कोलकाता ने बेहद आसानी से 8 विकेट के विशाल अंतर से हराकर जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में जिस रोचक मुकाबले के दावे किए जा रहे थे, वह धरे के धरे रह गए और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का जो पहले ओवर से विकेट गिरने का पतझड़ शुरू हुआ वह थम ही नहीं सका। आखिरकार पूरी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे नतमस्तक हो गई और 18.3 ओवर में केवल 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।


