नगर निगम सीमा मे स्थित समस्त अस्पताल एवं नर्सिंग होम्स में आगजनी की संभावनों के रोकथाम एवं अंकेक्षण हेतु शासन द्वारा जारी निर्देशो के परिपालन में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा तत्काल भवन अनुज्ञा तथा फायर सेफ्टी प्रभारी को शासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों के अनुरूप आज दिनांक तक की गई जांच की कार्यवाही संबंधी जानकारी तलब करते हुए सख्त निर्देश दिए कि जो अस्पताल या नर्सिंग होम फायर सेफ्टी हेतु नियमानुसार आवश्यक प्रबंध नही कर रहे हैं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाकर तालाबंदी की कार्यवाही की जाए, प्राप्त जानकारी अनुसार विगत माह में प्रभारी कार्यापालन यंत्री राहुल जाखड़,प्र. सहायक यंत्री अनिल जयसवाल द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान एम जी एम हॉस्पिटल, चांडक हॉस्पिटल, श्री हॉस्पिटल, पुष्पांजलि हॉस्पिटल, वर्धमान हॉस्पिटल में अग्निशमन यंत्रों की स्थापना संचालित स्थिति में पाई गई,शेष अस्पताल और नर्सिंग होम के निरीक्षण अथवा वैधानिक कार्यवाही जारी है।निगमायुक्त श्री शुक्ल द्वारा सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम के संचालकों से शासन के निर्देश का पालन करते हुए फायर सेफ्टी के लिए समुचित व्यवस्था और सर्टिफिकेट प्राप्त करने तथा वैधानिक कार्यवाही से बचने की अपील की है।


