• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 12, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*खुले में मांस-मछली विक्रय करने वाले, खुले प्लॉट, नाला में कचरा फेंकने वालों एवं शहर में गंदगी करने वालों के विरूद्ध की गई बड़ी कार्रवाई*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 22, 2024
in जबलपुर
0
*खुले में मांस-मछली विक्रय करने वाले, खुले प्लॉट, नाला में कचरा फेंकने वालों एवं शहर में गंदगी करने वालों के विरूद्ध की गई बड़ी कार्रवाई*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं – निगमायुक्त प्रीति यादव*

*खुले में मांस-मछली विक्रय करने वाले, खुले प्लॉट, नाला में कचरा फेंकने वालों एवं शहर में गंदगी करने वालों के विरूद्ध की गई बड़ी कार्रवाई*

*131 चालान कटे : 37 हजार 4 सौ रूपये जुर्माने की राशि निगम खजाने में जमा*

जबलपुर। शहर में अब गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव सख्त दिखाई दी। उन्होंने आज वैसे लोग जो शहर में गंदगी फैलाते पाए गए उनके विरुद्ध निगमायुक्त प्रीति यादव ने बड़ी कार्रवाई की है। निगमायुक्त श्रीमती यादव के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी संभव अयाची की उपस्थिति में सभी 16 संभागों में युद्ध स्तर पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत खुले में मांस-मछली विक्रय करने वालो, नाला-नाली में कचरा फेकने, घर एवं दुकान के निर्माण के दौरान निकलने वाले सी एंड डी वेस्ट (मलबा) रोड़ में फेंकने, खुले में कचरा फेंककर जी.वी.पी. पॉइंट निर्मित करने, खुले प्लॉट में कचरा फेंकने वालों पर ताबड़तोड़ विशेष चालानी कार्यवाही की गई।
उपायुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी संभव अयाची ने बताया की शहर के नागरिकों के द्वारा बार-बार खुले में मांस-मछली विक्रय, घर एवं दुकान के निर्माण के दौरान निकलने वाले सी एंड डी वेस्ट (मलबा) से राहगीरों को होने वाली परेशानी, नाला-नाली में कचरा फेकने पर नाला-नाली चोक होने, खुले प्लॉट में कचरा फेंकने पर होने वाली बिमारियों की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसे निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए सभी 16 संभागों के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षको को विशेष चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार आज सभी संभागों में खुले में मांस-मछली बेचने वाले 30 दुकानदारों के चालान काटे और उनसे 7 हजार 1 सौ 50 रूपये की राशि वसूल की गई, इसी प्रकार गंदगी करते पाए जाने पर 18 लोगों के चालान कटे और 3 हजार 1 सौ 50 रूपये की राशि, घर एवं दुकान के निर्माण के दौरान निकलने वाले सी एंड डी वेस्ट (मलबा) रोड़ में पाए जाने पर 14 चालान काटे और 19 हजार 8 सौ 50 रूपये की राशि, अमानक पोलीथिन उपयोग करने पर 68 चालान कटे और 6 हजार 9 सौ 50 रूपये की राशि, निर्माण के दौरान ग्रीन नेट नेट उपयोग नहीं करने पर 1 चालान कटा और 2 सौ रूपये की राशि, खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर 1 चालान कटा और 1 सौ रूपये की राशि वसूली गई। इस प्रकार कुल सभी संभागों में 131 चालान कटे और उनसे 37 हजार 4 सौ रूपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गयी। उन्होंने बताया की इस तरह की चालानी कार्यवाही अब समय-समय पर लगातार नगर निगम के द्वारा की जाती रही है आगे भी शहर में गंदगी करने वालों पर इसी तरह की चालानी कार्यवाही जारी रहेगी। कार्यवाही के समय सभी 16 संभागों के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सी एम मोहन यादव के निर्देशों का नही किया जा रहा पालन, खुले मे बेची जा रही मासमछली, शराब दुकान के बाहर पालती मोड कर पी जा रही शराब

सी एम मोहन यादव के निर्देशों का नही किया जा रहा पालन, खुले मे बेची जा रही मासमछली, शराब दुकान के बाहर पालती मोड कर पी जा रही शराब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.