• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जिले में स्थापित कुल 85 केन्द्रों पर गेहूं उपार्जन का कार्य सतत जारी 93.70 फीसदी गेंहू का किया गया परिवहन किसानों को 166 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया सुनिश्चित कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपार्जित गेहूं के परिवहन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
May 21, 2024
in कटनी
0
जिले में स्थापित कुल 85 केन्द्रों पर गेहूं उपार्जन का कार्य सतत जारी  93.70 फीसदी गेंहू का किया गया परिवहन  किसानों को 166 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया सुनिश्चित  कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपार्जित गेहूं के परिवहन कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर रबी विपणन वर्ष 2024-25 में कृषकों के उपज विक्रय की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में स्थापित 85 उपार्जन केन्द्रों में गेहूँ उपार्जन का कार्य आगामी 31 मई तक किया जाएगा। विपणन वर्ष 2024-25 में मंगलवार 21 मई की स्थिति में जिले के निर्धारित उपार्जन केन्द्रों से 19157 विक्रेता कृषकों से समर्थन मूल्य 2400 रुपये पर 1 लाख 12 हजार 794 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है जो वर्ष 2023-24 की कुल खरीदी 99.61 फीसदी है।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपार्जन कार्य में तेजी लाने के साथ ही गेहूं परिवहन के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने उपार्जन केन्द्रों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे इस हेतु उपार्जन केन्द्रों में पेयजल एवं छाया की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा उपार्जन कार्य को दृष्टिगत रखते हुए चिन्हित 85 उपार्जन केन्द्रों में 102 नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

*गोदाम, समिति एवं साइलो स्तरीय केन्द्रों मे परिवहन एवं भंडारण*

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 85 उपार्जन केन्द्र सक्रिय रूप से उपार्जन एवं परिवहन का कार्य किया जा रहा है। इनमें जेव्हीएस गोदाम परिसर स्तरीय 32, समिति स्तरीय 44 और साइलो स्तरीय 9 केंद्र संचालित है। बताया गया है कि उपार्जन केन्द्रों पर कुल 23 हजार 230 किसानों द्वारा स्लॉट बुक किए गए हैं। जिनमें अब तक 19 हजार 157 किसानों ने अपने गेहूं का विक्रय कर चुके हैं। इन किसानों से कुल 1 लाख 12 हजार 794 मे.टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। उपार्जित गेहूं का परिवहन सतत रूप से किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 3 हजार 62 मे.टन गेहूं का परिवहन किया जा चुका है जो कुल खरीदी का 90.22 फीसदी है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने शेष 9 हजार 732 में.टन गेंहू के शीध्र परिवहन हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही किसानों को 166 करोड़ रुपए का भुगतान सफलतापूर्वक उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। मंगलवार 21 मई की अवधि तक कुल 90 हजार 11 स्वीकृति पत्रक जारी किये जा चुके है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार 764 मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित  1 लाख 3 हजार 62 मैट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका परिवहन  उपार्जन कार्य में तहसील बहोरीबंद अव्वल  उपार्जित गेंहू के परिवहन कार्य मे न हो हीला-हवाली- कलेक्टर श्री प्रसाद

जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार 764 मैट्रिक टन गेहूं उपार्जित 1 लाख 3 हजार 62 मैट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका परिवहन उपार्जन कार्य में तहसील बहोरीबंद अव्वल उपार्जित गेंहू के परिवहन कार्य मे न हो हीला-हवाली- कलेक्टर श्री प्रसाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d