छिंदवाड़ा : भारतीय बौद्ध महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष एड रमेश लोखंडे द्वारा बताया कि डॉ बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा पंजीकृत संगठन भारतीय बौद्ध महासभा अनुसांगिक संगठन त्रिरत्न जन कल्याण समिति ,सुजाता महिला संघ के संयुक्त तत्वाधान में तथागत भगवान बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन स्थानीय डॉ आंबेडकर तिराहे पर 23 मई 2024 को प्रातः 10 बजे से भव्य रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा भगवान बुद्ध जयंती समारोह पर सर्वप्रथम तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पंचशील ध्वजारोहण सामूहिक
बुद्ध वंदना एवं आमंत्रित अतिथियों के उदबोधन होंगे डॉ आंबेडकर लाइब्रेरी भवन चन्दननगर में त्रिरत्न जनकल्याण समिति एवं सुजाता महिला संघ द्वारा बुद्ध जयंती पर भगवान बुद्ध के प्रसिद्ध ग्रंथ धम्मपद का प्रातः 8 बजे से वाचन होगा । भारतीय बौद्ध महासभा संपूर्ण प्रदेश ,जिले ,तहसील एवं ग्रामीण स्तर पर भगवान बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन करेगी तथागत भगवान बुद्ध के जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड रमेश लोखंडे, जिला उपाध्यक्ष एड राजेश सांगोडे , सुनीता निकोसे ,सचिव प्रशांत गजभिए ,कोषाध्यक्ष लेखराम पगारे , सचिव संरक्षण एस आर बेले , सचिव ममता सहारे, संगठक वसंता सोमकुवर, संरक्षक मनोहर नारनवरे, डॉ सुनील श्यामकुवर अध्यक्ष ,भीमराव सोमकुवर, चंद्रकला बेले, लीला नारनवरे,ममता श्यामकुंवर, सुदेश ठवरे, विकास बारसिया, संदीप गोलाइत,अनिरुद्ध डेहरिया, सीमा पाटिल , मोनू बिंजाड़े अंकित बिहारे ,नवीन नागवंशी ,रोहित डेहरिया, सोहन बानवंशी ,सचिन बानवंशी ,राहुल शेंडे , प्रदीप शाह नर्रे , विनोद नगरारे,वैशाली सहारे ,सरोज गोलाइत , दीक्षा सोमकुवर , पुष्पलता गजभिए ,वंदना सोमकुवर,नामदेव सोमकुवर रंजीत बारमाटे, सहित कई उपासक उपासिका एवं भीम सैनिकों द्वारा भगवान बुद्ध जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है |
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


