सौरिख। गांव के बाहर बरगद के पेड़ पर युवक का शब देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्नौज के सौरिख थाना खढनी चौकी क्षेत्र के ग्राम रूर मे मनोज उम्र 26 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अशोक जोशी ने गांव के बाहर खड़े बरगद के पेड़ की दाल में बिजली की केबल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती रात फसलों की रखवाली करने गए किसानों ने तक की रोशनी में पेड़ पर लटकते हुए शब को दिखा तो अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान गांव निवासी मनोज के रूप में हुई। सूचना मिलती घर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबको उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने 6 भाई बहनों में सबसे बड़ा था जिसमें तीन बहनों की शादी हो चुकी है जबकि दो छोटे भाई अतुल और सुमित दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। मृतक की पत्नी करीब 4 साल पहले उसे छोड़कर कहीं चली गई। पिता ने करीब 10 वर्ष पहले नहर में कूद कर अपनी जान दी थी। गांव के लोगों ने बताया मृतक ट्रक चालक था। एक महासेवक घर पर ही था। अकेला घर पर रह रहा था।


