• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इन्दौर

क्या आपने भी नन्हें पक्षियों की प्यास बुझाने में मदद की? पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सराहनीय पहल ‘दाना-पानी’

by Manish Gautam Chiefeditor
May 19, 2024
in इन्दौर
0
क्या आपने भी नन्हें पक्षियों की प्यास बुझाने में मदद की?  पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सराहनीय पहल ‘दाना-पानी’
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

 मनुष्य को प्यास बुझाने के लिए बड़ी ही सहजता से ठंडा पानी उपलब्ध हो जाता है, लेकिन मूक पशु-पक्षियों के लिए यह इतना आसान नहीं है। तपती धूप में नन्हें पक्षी दिन भर प्यास से तड़पते हैं और यह प्यास हर गर्मी, हजारों पक्षियों की मौत का कारण बन जाती है। इन बेज़ुबानों के लिए इंदौर की सामाजिक संस्था, बीइंग रेस्पॉन्सिबल इस वर्ष भी #दानापानी (#DanaPani) पहल कर रही है, जिसकी थीम है “बेज़ुबान हैं, तो क्या हुआ, प्यास उन्हें भी लगती है”। इस पहल के अंतर्गत मिट्टी के सकोरे और ज्वार-बाजरे का वितरण किया जा रहा है, ताकि घर की छत पर आकर पक्षी अपनी भूख और प्यास बुझा सकें। यह पहल पूर्णतः निःशुल्क और निःस्वार्थ है।

दाना-पानी पहल के बारे में बात करते हुए, बीइंग रेस्पॉन्सिबल के सदस्य विनीत भट ने कहा, “हमारा छोटा-सा प्रयास घरों के आस-पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनका जीवन बचा सकता है। जिस तरह से हमारे लिए गर्मियों में जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था की जाती है, ठीक वैसे ही पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था की जाना चाहिए। सकोरे और दाने लेने के लिए 8109741870 या 83492 56666 पर संपर्क किया जा सकता है।”

गौरतलब है कि संस्था का यह सेवाभाव सिर्फ दाना-पानी तक ही सीमित नहीं है, इसके अंतर्गत नंगे पैर (बच्चों और महिलाओं को धूप के प्रकोप से बचाने के लिए कैप और चप्पल का वितरण), मोची भाई (शू रिपेयर्स की दुकानों के लिए नाम और जानकारी सहित स्टैन्डीज़ (बैनर) का वितरण), गन्ने का रस (गन्ने के रस के ठेले के लिए नाम और जानकारी सहित बैनर का वितरण), तेल-मालिश (बुजुर्गों को जोड़ों आदि के दर्द से राहत दिलाने हेतु मालिश) और डे केयर सेंटर (बुजुर्गों को अपने हमउम्र के साथ समय व्यतीत करने में सहायता हेतु खेल आदि सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन) जैसी सार्थक पहल की जा रही हैं, जो कि पूरी तरह निःशुल्क हैं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में ढ़ीमरखेड़ा तहसील निरंतर अग्रणी

सीमांकन प्रकरणों के निपटारे में ढ़ीमरखेड़ा तहसील निरंतर अग्रणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d