• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मतदान के 23 दिन बाद मतदान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला, स्लीमनाबाद थाना में एफआईआर दर्ज

by Manish Gautam Chiefeditor
May 18, 2024
in कटनी
0
मतदान के 23 दिन बाद मतदान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी  मतदान की गोपनीयता भंग करने का मामला, स्लीमनाबाद थाना में एफआईआर दर्ज
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर प्रिया दुबे

भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128 के तहत प्रकरण हुआ दर्ज

कटनी – संसदीय निर्वाचन क्षेत्र खजुराहो अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र – 94 बहोरीबंद मे 26 अप्रैल को मतदान के दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक 141 के मतदान कक्ष के अंदर का वोट डालने का वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर मतदान केन्द्र की गोपनीयता भंग करने के मामले में पीठासीन अधिकारी पंकज पटेल निवासी पन्ना मोड़ कुठला की सूचना पर स्लीमनाबाद पुलिस थाना में मतदाता पंकज साहू निवासी स्लीमनाबाद के खिलाफ शनिवार 18 मई को एफ.आई.आर दर्ज की गई है।

*ये है मामला*

पीठासीन अधिकारी पंकज पटेल के द्वारा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद को आवेदन प्रस्तुत कर उल्लेख किया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार उनकी ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के पद पर शासकीय हाई स्कूल भवन स्लीमनाबाद के मतदान केन्द्र क्रमांक 141 में मतदान दल पी – 1 दिलीप कुमार द्विवेदी, पी-2 मंगल सिंह गौंड एवं पी-3 अजय मसीह के साथ लगी थी।

*शनिवार को किया वीडियो वायरल*

एस.डी.एम एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बहोरीबंद ने पीठासीन अधिकारी पंकज पटेल को बताया कि मतदाता पंकज साहू द्वारा मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान प्रारंभ के समय प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच ई.व्ही.एम मशीन में वोट डालने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शनिवार 18 मई को दोपहर करीब सवा दो बजे को अपलोड कर सार्वजनिक किया गया है। जिससे मतदान की गोपनीयता भंग हुई है। इसके लिए पंकज साहू निवासी स्लीनाबाद के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

*इन धाराओं के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी*

पीठासीन अधिकारी पंकज पटेल के आवेदन पर शनिवार को स्लीमनाबाद पुलिस थाना में मतदाता पंकज साहू निवासी स्लीमनाबाद के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, 1951, 1989 की धारा 128 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मदिरा का अवैध संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के यहां आबकारी विभाग की दबिश  आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण पंजीबद्ध

मदिरा का अवैध संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के यहां आबकारी विभाग की दबिश आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण पंजीबद्ध

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.