• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

ग्रीष्मकाल में पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करें: संभागायुक्त डॉ. रावत कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश आंगनबाड़ी केन्द्र एवं निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

by Manish Gautam Chiefeditor
May 18, 2024
in पन्ना
0
ग्रीष्मकाल में पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करें: संभागायुक्त डॉ. रावत कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश आंगनबाड़ी केन्द्र एवं निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे
जिले के समस्त प्रगतिरत महत्वाकांक्षी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ एवं निरंतर मॉनिटरिंग कर समय सीमा में पूर्ण किया जाए। ग्रीष्मकाल के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की निरंतर उपलब्धता एवं आवश्यक होने पर परिवहन भी सुनिश्चित किया जाए। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए स्थायी जलस्रोत का चिन्हांकन किया जाए एवं कंट्रोल रूम का गठन कर नंबर भी सार्वजनिक करें। संभागायुक्त डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने यह निर्देश शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई विभिन्न विभागों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के अवसर पर दिए। उन्होंने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा कर मतगणनाकर्मियों के प्रशिक्षण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में भी निर्देशित किया।
कमिश्नर डॉ. रावत ने कहा कि सभी राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरण प्राथमिकता के साथ निराकृत करें। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा के मामलों में अविलंब निराकरण सुनिश्चित हो। सीमांकन के समस्त आवेदनों को अनिवार्य रूप से रजिस्टर करें। समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान उपर्जित स्कंध और किसानों को भुगतान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रवृत्ति के प्रकरणों में विद्यार्थियों के घर-घर संपर्क कर शत प्रतिशत छात्रवृत्ति वितरण के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। सीएमएचओ से आगामी मानसून सीजन में वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम संबंधी तैयारियों के बारे में पूछा। इसके अलावा सभी नगरीय निकायों में बाढ़ की स्थिति में समय पूर्व आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए। बंद व चालू नल जल योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी से समस्याओं के निराकरण के लिए कहा। साथ ही पेयजल स्थिति की निरंतर मॉनीटरिंग के निर्देश भी दिए। पूर्ण नल जल योजनाओं के हैण्डओवर व मेंटेनेंस इत्यादि कार्यों की जानकारी ली।
संभागायुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण कर लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रयोगशाला जांच में अमानक स्तर का खाद्य सामग्री नमूना प्रमाणित पाए जाने पर जुर्माना राशि में बढ़ोत्तरी के लिए निर्देशित किया। उन्होंने गत दिवस जारी हुए बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा भी की और नवीन शैक्षणिक सत्र में सभी शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास कर परीक्षा परिणाम में सुधार के निर्देश दिए। खाद, बीज एवं उर्वरक की निरंतर पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए कहा। साथ ही अटल भू-जल एवं अमृत सरोवर के कार्यों सहित लोक निर्माण विभाग एवं पीआईयू के प्रमुख कार्यों की समीक्षा कर जिला अस्पताल के नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट को तीन दिवस में शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालय एवं कमिश्नर कार्यालय की समस्त शिकायतों के समय-सीमा में निराकरण के संबंध मंे भी जरूरी निर्देश दिए। गत माह में संपन्न संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के बिन्दुओं के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की गई।
जवाबदावा प्रस्तुत करने में न बरतें लापरवाही
कमिश्नर ने कहा कि हाईकोर्ट के विभिन्न लंबित प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक समय पर जवाबदावा प्रस्तुत किया जाए। जवाब प्रस्तुत होने तक इसकी नियमित रूप से समीक्षा भी हो। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी। उन्होंने विभागीय जांच के संबंध में नवीन पोर्टल की शुरूआत के बारे में अवगत कराया और सभी जिला अधिकारियों से समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर प्रकरणों की संख्या में कमी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सुरेश कुमार, जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, उपायुक्त राजस्व विनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर नीलाम्बर मिश्र, एसडीएम संजय नागवंशी, अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केन्द्र मड़ला के बच्चों से किया संवाद
कमिश्नर डॉ. रावत ने पन्ना प्रवास के दौरान मड़ला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका से बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार के बारे में जानकारी ली। यहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया। उपस्थित बच्चों से संवाद कर केन्द्र में मीनू अनुसार मिलने वाले नाश्ता व मध्यान्ह भोजन एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी लेकर टॉफी भी वितरित की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अक्षर ज्ञान व खेल गतिविधियों के बारे में बताया।
कमिश्नर ने पर्यटक ग्राम मड़ला स्थित होम स्टे रमाबाई की बखरी पहंुचकर पर्यटकों के आगमन के मद्देनजर विकसित सुविधाओं का जायजा भी लिया। संचालक से होमस्टे की शुरूआत के बाद आए आर्थिक व सामाजिक परिवर्तन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी ली। उन्होंने होम स्टे में परंपरागत रूप से तैयार भोजन व ग्रामीण परिवेश के माहौल में पर्यटकों के माकूल होम स्टे के गत तीन वर्ष से सफल संचालन पर सराहना भी की। होम स्टे के कक्षों में पहुंचकर पुरातन शैली एवं शिल्पकला पर केन्द्रित सामग्री का अवलोकन किया। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ को सभी होम स्टे पर सुविधाओं के विकास और रोजगार आधारित गतिविधियों के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मड़ला में पर्यटन गतिविधियों के केन्द्र को और अधिक अच्छा व सुन्दर बनाने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त द्वारा ग्राम जरूआपुर में मनरेगा योजना के तहत तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित पौधरोपण गतिविधियों का जायजा भी लिया गया।
निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन देखा
संभागायुक्त डॉ. रावत ने बायपास रोड स्थित निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का अवलोकन भी किया। कार्यस्थल पर उपस्थित अभियंताओं से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की और निर्बाध रूप से कार्य संचालित रखने के लिए कहा। स्कूल की मैप व डिजाइन भी देखी एवं पूर्ण व शेष कार्यों की जानकारी ली। बताया गया कि अलग-अलग ब्लॉक में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल में शासन के निर्देशानुसार खेल मैदान व पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विकास भी किया जाएगा। यहां सोलर पैनल भी स्थापित होगा। आगामी सितम्बर माह तक स्कूल भवन का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
राम सेतु को तोड़ने का ऑर्डर दिया, हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया… कांग्रेस ने सदैव ही राम के अस्तित्व को नकारा है। देखे VIDEO

राम सेतु को तोड़ने का ऑर्डर दिया, हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया... कांग्रेस ने सदैव ही राम के अस्तित्व को नकारा है। देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d