• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, November 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश इन्दौर

एंड पिक्चर्स पर ‘फुकरे 3’ के प्रीमियर के साथ हंसी के मजेदार सफर पर चलने के लिए हो जाइए तैयार!

by Manish Gautam Chiefeditor
May 17, 2024
in इन्दौर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

अपनी सीट्स पर जम जाइए क्योंकि बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फुकरे 3’ में फुकरों का हंगामा जारी है, जिसका प्रीमियर एंड पिक्चर्स पर हो रहा है। ऐसे में आप हंसी-मजाक, दोस्ती और अनजाने मोड़ से भरे एक मजेदार सफर पर चलने के लिए तैयार हो जाइए। गजब की गलतफहमियों से लेकर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाओं तक, फुकरे गैंग हर मुश्किल परिस्थिति में एक साथ रहती है और यहां तक कि सबसे अनोखे ढंग से एक-दूसरे में हास्य और सपोर्ट ढूंढती है।

मचेगी फुल ऑन मस्ती जब आएगी ये फुकरों की टोली! एंड पिक्चर्स आपके पसंदीदा हनी, चूचा, लाली और पंडितजी के हंगामे को आपकी टीवी स्क्रीन पर लेकर आ रहा है। चाहे आप हफ्ते भर की भागदौड़ से छुट्टी की तलाश में हों या बस कुछ हल्के-फुल्के मनोरंजन की चाहत रखते हों, ‘फुकरे 3’ एक मजेदार अनुभव की गारंटी देता है जो सभी को मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा और आपके रविवार की दोपहर को परफेक्ट बना देगा।

ऋचा चड्ढा ने कहा, “फुकरे ने हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखी है, और हर कड़ी को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर मुझे बेहद खुशी होती है। अपने किरदार भोली पंजाबन में जान डालना एक मुकम्मल सफर रहा है, और हर सफर के साथ मुझे गहराई और पेचीदगियों का पता लगाने का मौका मिला। तीसरी बार सेट पर लौटकर, अपने ‘फुकरे’ परिवार के साथ फिर से जुड़कर घर वापसी जैसा महसूस हुआ, जिनसे मैं वर्षों से करीब रही हूं। मुझे उसे पल का बेसब्री से इंतजार है, जब दर्शक एक बार फिर एंड पिक्चर्स पर ‘फुकरे 3’ के जादू का अनुभव करेंगे।”

पुलकित सम्राट कहते हैं, “फुकरे फ्रेंचाइजी की हर फिल्म मेरे लिए सीखने का एक शानदार अनुभव रहा है, जिससे मुझे अपने किरदार हनी की बारीकियों में गहराई से उतरने का मौका मिला है। हर कड़ी ने मुझे अपनी सीमाओं के पार जाकर नई जमीन तलाशने का मौका दिया है। हर किरदार के लिए हमारे फैंस का जबर्दस्त प्यार हमें हौसला देता रहा है, जो हमें अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है। जहां ‘फुकरे 3’ एंड पिक्चर्स पर अपने प्रीमियर के लिए तैयार है, वहीं मुझे उसे पल का इंतजार है जब दर्शक इस फिल्म को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।”

प्रतिभाशाली एक्टर पंकज त्रिपाठी ने कहा, “फुकरे फ्रेंचाइजी के साथ कॉमेडी की दुनिया में वापसी मुझे हमेशा खुशी से भर देती है। पंडित जी एक यादगार किरदार के रूप में मेरे दिल में हमेशा एक खास जगह रखेंगे। फुकरे 3 एक मजेदार ट्रीट है, जो हंसी, शानदार केमिस्ट्री और गुदगुदाने वाले चुटकुलों से भरपूर है। सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, हमारी फुकरे गैंग एंड पिक्चर्स के प्रीमियर के साथ एक बार फिर हंसी लाने के लिए तैयार है।”

फुकरे कॉमेडी फ्रेंचाइजी के पीछे के प्रमुख कर्ताधर्ता मृगदीप लांबा ने कहा, “फुकरे 3 का निर्देशन एक बेहद शानदार सफर रहा है। इन किरदारों को एक बार फिर साथ देखकर मुझे बहुत गर्व होता है और अब, एंड पिक्चर्स के प्रीमियर के साथ, मैं दर्शकों के इस सफर से जुड़ने और हमारे प्यारे फुकरे परिवार के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने के लिए उत्साहित हूं।”

वरुण शर्मा ने कहा, “चूचा का किरदार निभाना ज़िंदगी बदलने वाला अनुभव रहा है। इस फिल्म और किरदार के जरिए मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। पिछली दो फिल्मों की तरह, ‘फुकरे 3’ में भी चूचा हंसी का हंगामा ला रहा है, और मैं आभारी हूं कि मेरे किरदार को हमेशा दर्शकों से बेशुमार प्यार और सराहना मिली है। ‘फुकरे 3’ दोस्तों और परिवार के साथ मज़ा लेने के लिए एक आदर्श फिल्म है और मैं एंड पिक्चर्स चैनल पर इसके प्रीमियर के लिए उत्साहित हूं।”

मनजोत सिंह ने कहा, “मेरा किरदार, लाली, कई लोगों को पसंद आता है क्योंकि उन्हें अपने परिवार में ही उसके जैसा कोई मिल सकता है और यही बात इसे मेरे लिए खास बनाती है। ‘फुकरे 3’ एक मजेदार फिल्म है, और लाली भी उतना ही मनोरंजक है, हमेशा अपने दोस्तों का समर्थन करता है। मैं इस बात से रोमांचित हूं कि जब एंड पिक्चर्स पर इसका प्रीमियर होगा तो दर्शकों को अपने घरों में आराम से फिल्म का आनंद लेने का मौका मिलेगा।”

मस्त लेखन, मजेदार हास्य और अनोखे वन-लाइनर्स के साथ कॉमिक एंटरटेनर, ‘फुकरे 3’ आपको फुल हंसी की गारंटी देता है। फुकरे फ्रैंचाइज़ी के पिछले दो प्रीक्वल के नक्शेकदम पर चलते हुए, फुकरे 3 आपको चुटकुलों से भरे सफर पर ले जाने के लिए तैयार है।

तो आप भी एंड पिक्चर्स पर इस रविवार, 19 मई को दोपहर 12 बजे अपने चाहने वालों के साथ ‘फुकरे 3’ के जादू में खो जाइए!

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

*हेरियर कार ने बाइक क़ो मारी टक्कर एक की मौत एक घायल* *स्लिमनाबाद क़े भेड़ा टेक की घटना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.