• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 27, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

चौपाटी दीनदयाल रसोई पहुंचे कलेक्टर ने टोकन लेकर किया भोजन कलेक्टर ने 5 रुपये में जरूरतमंदों को मिलने वाले खाने को चखा लिया स्वाद और गुणवत्ता का जायजा दीनदयाल रसोई में बैठकर खाना खा रहे लोगों से किया संवाद पूछा क्यों भाई कैसा है खाना ……….

by Manish Gautam Chiefeditor
May 16, 2024
in कटनी
0
चौपाटी दीनदयाल रसोई पहुंचे कलेक्टर ने टोकन लेकर किया भोजन  कलेक्टर ने 5 रुपये में जरूरतमंदों को मिलने वाले खाने को चखा  लिया स्वाद और गुणवत्ता का जायजा  दीनदयाल रसोई में बैठकर खाना खा रहे लोगों से किया संवाद  पूछा क्यों भाई कैसा है खाना ……….
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर अवि प्रसाद ने गुरुवार की दोपहर चौपाटी स्थित दीनदयाल रसोई पहुंचकर यहां जरूरतमंदों को 5 रुपये मे दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और रसोई में भोजन निर्माण के दौरान साफ- सफाई का औचक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने यहां आकर स्वयं खाने का टोकन लिया और हाल में बैठकर खाना खा रहे लोगों के बीच बैठकर खाना खाया और उसके स्वाद एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। आम लोगों की थाली की तरह ही कलेक्टर श्री प्रसाद की थाली मे भी दाल, चावल, रोटीख् सोयबरी और आलू की सब्जी , खीर, सलाद और अचार परोसा गया। इस दौरान निगमायुक्त विनोद शुक्ला भी मौजूद रहे।

*……क्यों भाई कैसा है खाना*

कलेक्टर श्री प्रसाद ने दीनदयाल रसोई के हाल में बैठकर खाना खा रहे भट्टा मोहल्ला निवासी मनु सिंह के पास जाकर पूछा – हॉ भाई खाना कैसा है ? इस पर मनु ने बताया कि 5 रुपये मे भरपेट खाना आज कहां मिलता है …… साहब, और यहां का तो खाना बहुत ही स्वादिष्ट भी रहता है। मैं अक्सर यहां खाना खाने आता रहता हूॅ। यहां बैठकर खाना खा रहे पोड़ी निवासी चिक्कूलाल के पास पहुंचकर कलेक्टर ने कहा क्यों भाई …….खाना बढिंया है ? इस पर चिक्कूलाल ने बड़ी सहजता से सहमति में सिर हिलाया। कलेक्टर ने यहां बैठकर महिलाओं को खाना खाते देखा तो बोले – महिलायें स्वाद और गुणवत्ता की पारखी होती है। यह कहते हुए कलेक्टर महिलाओं के पास जा पहुंचे और खाने की गुणवत्ता और स्वाद के बारे मंे पूंछा तो – अमीरगंज निवासी खुशबू बाई और पलौंहा निवासी दुर्गाबाई चौधरी ने कहा खाना गरमागरम और बहुत ही स्वादिष्ट है। बिल्कुल घर जैसा, मिर्च – मसाला भी कम है। हम लोगों को यह खाना बहुत अच्छा लगा।

*साप्ताहिक मीनू*

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा दीनदयाल रसोई के माध्यम से प्रदाय किये जानें वाले भोजन की जानकारी चाहे जानें पर व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि नागरिकों की रूचि का ख्याल रखते हुए साप्ताहिक मीनू निर्धारित किया गया है। जिसके अनुसार निर्धारित शुल्क 5 रूपये में सोमवार को कढी, चावल, रोटी, मंगलवार को छोंला सब्जी, चावल, रोटी, बुधवार को दाल, चावल , ग्रीन वेज, रोटी तथा गुरूवार को दाल चावल आलू सोयाबरी , रोटी, शुक्रवार को मूंग दाल, खिचडी, आलू मटर, रोटी एवं शनिवार को मिक्स दाल, चावल ,मिक्स सब्जी, रोटी प्रदान किया जाता है। उपायुक्त पवन अहिरवार ने बताया कि चौपाटी दीनदयाल रसोई में प्रतिदिन औसतन 150 से 200 लोग खाना खाते है।

*दो स्थाई एवं 1 चलित रसोई संचालित*

उल्लेखनीय है कि दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण मंे नगर निगम कटनी द्वारा दो स्थाई एवं 1 चलित रसोई योजना का संचालन घनश्याम सेवा समिति दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। रसोई केन्द्र क्रमांक 1 बस स्टेंड में रोजाना लगभग 150- 200 लोग तथा चौपाटी के पास ििस्थत रसोई केन्द्र क्रमांक 2 में रोजाना लगभग 200 से 250 लोाग प्रतिदिन भोजन प्राप्त करते है इसी तरह चलित रसोई के माध्यम से 100 से 150 लोगों को भोजन प्रदाय किया जाकर भोजन प्राप्त करने वाले का नाम रसोई पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज किया जाता है।

*इनकी रही उपस्थिति*

निरीक्षण के इस दौरान नगर निगम उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार, प्रभारी कार्यपालन यंत्री के पी शर्मा, उपयंत्री आदेश जैन, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, वाहन प्रभारी अरविंद प्यासी सहित निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

#DeshKaParv
#ivote4sure
#Election2024
#GeneralElections2024

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर अविप्रसाद ने 5 रूपये का टोकन लेकर किया भोजन जरूरतमंदों को मिलने वाले खाने को चखा*  *दीनदयाल रसोई में बैठकर खाना खा रहे लोगों से किया संवाद*  *पूछा क्यों भाई कैसा है खाना*

*कलेक्टर अविप्रसाद ने 5 रूपये का टोकन लेकर किया भोजन जरूरतमंदों को मिलने वाले खाने को चखा* *दीनदयाल रसोई में बैठकर खाना खा रहे लोगों से किया संवाद* *पूछा क्यों भाई कैसा है खाना*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d