रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी। युवा प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें प्रशिक्षित कर मंच प्रदान करने एवं उनका करियर संवारने की दिशा में तथास्तु डांस स्टूडियो (टीडीएस) द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में तथास्तु डांस स्टूडियो द्वारा समर सीजन में बच्चों, युवाओं एवंं सभी आयु वर्ग के लोगों को आर्ट एंड कल्चरल एक्टिविटीज से जोडऩे के उद्देश्य से समर कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमे सभी प्रतिभागियों को अलग-अलग विधाओं में पारंगत करते हुए उनके हुनर को सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
डांस स्टूडियो (टीडीएस) की संचालक सृष्टि निगम ने बताया कि तथास्तु डांस स्टूडियो द्वारा पहली बार समर कैम्प का आयोजन 10 मई 2024 से 10 जून 2024 तक कटनी नर्सिंग होम, शहीद द्वार के सामने किया गया है, जिसमे किसी भी आयु वर्ग के लोग कैम्प में आकर कल्चरल एक्टिविटीज में शामिल होकर अपने हुनर को निखार सकते हैं। सृष्टि निगम ने बताया कि समर कैम्प में डांस, शतरंज, वोकल म्यूजिक, सेल्फ डिफेंस जूडो, आर्ट एंड क्राफ्ट, गेम्स एवं अन्य एक्टिविटीज शामिल है। वेस्टर्न डांस में हिप-होप डांस का प्रशिक्षण जितेन्द्र जोशी जैक, इंडियन क्लासिकल कथक डांस का प्रशिक्षण मोहिनी दुबे, वोकल म्यूजिक का प्रशिक्षण पवन चौधरी, शतरंज की टे्रनिंग आसिफ खान एवं आर्ट एंड क्राफ्ट का मागदर्शन सृष्टि निगम द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी टीचर कल्चरल एक्टिविटीज में काफी अनुभवी एवं पारंगत है और इंदौर व मुंबई सहित अन्य महानगरों में काफी समय तक काम कर चुके हैं। समर कैम्प के समापन पर एक शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे कैम्प में शामिल प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी शनिवार-रविवार को फ्री डेमो सेशन का आयोजन शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच किया गया है। समर कैम्प का हिस्सा बनने के लिए कटनी नर्सिंग होम, शहीद द्वार में संपर्क किया जा सकता है।


