रिपोर्टर : हेमन्त सिंह
कटनी : कटनी जिले के कुठला थाना के आरक्षकों की हनक देखिए जनाब प्रदर्शनकारियों से अपना रौब खूब झाड़ रहे है और इनके मुंह से कैसी सरस्वती बरसी है ये आप खुद देख लीजिए । एक सिविल ड्रेस में है आरक्षक जो गंदी गंदी गालियां देकर धक्का मुक्की कर रहे है। एक और आरक्षक द्वारा भी डायल 100 के पीछे धक्का मुक्की कर खुले आम गाली बक रहे है। जो की खुले आम प्रदर्शनकारियों के सामने अभद्रता कर रहे हैं इस घटना से लोगों में आक्रोश है।
जी हा ये वायरल वीडियो ग्राम पंचायत कन्हवारा का है जहा सरकारी अस्पताल, मेला मैदान की भूमि पर अवैध कब्जा के विरोध में विगत 15 मई को ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। उस दौरान कुठ्ला थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंची और शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे आरक्षको की शिकायत देर शाम आवेदक जिया लाल कुशवाहा ने लिखित शिकायत एसपी अभिजीत रंजन से की है।अब देखना यह है रंगबाज ,गाली बाज सिपाहियों को क्या इनाम मिलता है।


