• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

एसपी ने आदिवासी युवक के जहर खुरानी मामले को लिया गंभीरता से,पिपरिया पुलिस ने देर रात दर्ज किया मामला! घटना के पीछे बैंक लोन हड़पने की बात आ रही सामने,पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का गंभीर आरोप…..

by Manish Gautam Chiefeditor
May 16, 2024
in नर्मदापुरम
0
एसपी ने आदिवासी युवक के जहर खुरानी मामले को लिया गंभीरता से,पिपरिया पुलिस ने देर रात दर्ज किया मामला! घटना के पीछे बैंक लोन हड़पने की बात आ रही सामने,पुलिस पर सुनवाई नहीं करने का गंभीर आरोप…..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। शासकीय जिला अस्पताल नर्मदापुरम में मगंलवार को पिपरिया निवासी प्रताड़ना का शिकार युवक द्वारा जहर खाने के मामले में मरणासन्न अवस्था के मजिस्ट्रियल बयान पुलिस मौजूदगी में दर्ज हुए हैं। बताया जाता है कि इस घटना को पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद पिपरिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी द्वारा मंगलवार रात करीब 10 बजे फरियादी दीपक ठाकुर (22) निवासी राजेंद्र वार्ड, सांडिया रोड की तरफ से आरोपी शुभम गुप्ता पचमढ़ी रोड, शुभम भार्गव हथवास पिपरिया निवासी के खिलाफ धारा 294, 506, 34 आईपीसी सहित 3(1)द,3(1) ध,3/2 एससी/एसटी एक्ट में मामला कायम किया गया। बताया जाता है कि आदिवासी युवक दीपक ठाकुर के साथ धोखाधड़ी कर बैंक से दुकान खोलने के नाम पर लोन लेकर दो युवकों द्वारा पैसे हड़प लिए गए। जब युवक द्वारा बैंक लोन के पैसे मांगे गए तो आरोपियों ने मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। वहीं आरोपियों के रसूक के आगे पिपरिया पुलिस ने भी थाने में कोई सुनवाई नहीं की। जिसके बाद प्रताड़ित होकर युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया । जिसे गंभीर अवस्था में पिपरिया से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मेमो पर शहरी तहसीलदार देवशंकर धुर्वे द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर जिला अस्पताल में इलाजरत मरीज के मरणासन्न अवस्था के कथन दर्ज किए। तहसीलदार श्री धुर्वे ने बताया कि पिपरिया निवासी युवक दीपक ठाकुर ने जहर खाया है। उनके द्वारा बैंक से कोई लोन लिया गया था जिसे एक दो व्यक्ति नहीं दे रहे हैं , मामले की जांच पुलिस द्वारा की जाएगी। इस मामले में पीड़ित युवक की बहन कविता ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पिपरिया थाने में आरोपियों पर कार्यवाही नहीं करने की शिकायत दी है। बहन ने पुलिस अधीक्षक से उनके भाई को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। दोस्त बलराम ने बताया कि दीपक ठाकुर (22) राजेंद्र वार्ड, सांडिया रोड निवासी को सीमेंट की दुकान खुलवाने के नाम पर बैंक से लोन दिलाकर खुद के कोटेशन लगाकर शुभम भार्गव और सुभम गुप्ता ने करीब साढ़े सात लाख रुपए हड़प लिए गए । जब दीपक पैसे मांगने के लिए गया तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। पिपरिया पुलिस थाना में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब रात को दीपक मार्केट से लौट रहा था तो रास्ते में शुभम भार्गव मिला और फिर डराने धमकाने लगा। इसके बाद दीपक ने जहर खा लिया । पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने बताया कि मामला अत्यंत गंभीर है। पिपरिया पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए हुए हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।*

*थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d