मनीष गौतम 9993205230
जबलपुर। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों तथा मापदण्डों के अनुसार वार्डो में साफ सफाई के लिए बेहतर कार्य कराये जा रहे हैं। वार्डो में कराये जा रहे कार्यो पर निगमायुक्त स्वतः प्रतिदिन निगरानी रख रहीं हैं और एक-एक बिन्दुओं की जॉंच कर संबंधितों को इस व्यवस्था को लगातार आगे भी बहाल रखने निर्देश दे रहीं हैं। आज इसी कड़ी में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संभाग क्रमांक 03 रामपुर के अंतर्गत आने वाले वार्डो का निरीक्षण किया और एक-एक वार्डो में जाकर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली तथा वार्डो में तैनात सफाई संरक्षकों की उपस्थिति भी चेक की।
निरीक्षण के अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने सफाई संरक्षकों से भी बात-चीत की और उनसे बीटवार जानकारी ली और उन्हें उपलब्ध संशाधनों एवं सुविधाओं के बारे में भी पूछा। उन्होंने सफाई संरक्षकां से कहा कि सफाई का कार्य अच्छे से करें आपको सुविधाओं में कोई कमि नहीं आने दी जायेगी। निगमायुक्त से सीधे बातचीत कर सफाई संरक्षकां के अंदर प्रसन्नता की झलक दिखाई दी और वे सभी ने निगमायुक्त को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा आवंटित बीटों में पूर्ण निष्ठा के साथ सफाई का कार्य किया जाता है और आगे भी शहर हित में किया जायेगा।
निगमायुक्त श्रीमती यादव द्वारा शहर में जलप्लावन की रोकथाम के लिए बड़े-छोटे नाला नालियों एवं कंजरवेंसियों की भी लगातार मशीनरी संशाधनों के साथ-साथ मानव संशाधनों को लगाकर कार्य कराया जा रहा हैं। जिसका भी उन्होंने आज मुआयना किया और स्वस्थ अमले को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नाला-नालियों एवं कंजरवेंसियों की सफाई भी नियमित रूप से जारी रखें। निरीक्षण के दौरान स्वस्थ्य अमला आदि उपस्थित रहे।


