आई.एस.बी.टी. परिसर में स्वच्छता श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश देते हुए निकाली स्वच्छता रैली*
*स्वच्छता श्रमदान कर जी.वी.पी. पॉइंट की साफ-सफाई कर किया गया सौन्दर्यीकरण का कार्य*
जबलपुर। नगर निगम द्वारा वार्डवार संचालित वृहद स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज संभाग क्रमांक 6 दमोहनाका के आई.एस.बी.टी. परिसर में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने बताया कि स्वच्छता के प्रति हम सभी को हमेशा सजग रहना चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता से ही शहर की सुन्दरता बाहर से दिखाई देती है। इसलिए स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाकर खुद भी स्वस्थ रहें और आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा दें।
अपर आयुक्त वित्त विद्यानंद बाजपेयी ने भी वृहद स्वच्छता अभियान के दौरान उपस्थित जनसमुदायों और सफाई अमले को संबोधित करते हुए कहा कि निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव की मंशा है कि शहर में चारों तरफ स्वच्छता का वातावरण दिखाई दे। इसके लिए उनके द्वारा वार्डवार स्वच्छता अभियान चलाने तथा जनभागीदारी के तहत् स्वच्छता के लिए श्रमदान करने कैलेन्डर तैयार कराया गया है और निगमायुक्त की मंशा को जमीन पर उतारने के लिए आप सभी एक महात्वपूर्ण कड़ी हैं। आप सब स्वच्छता के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदाकरते हुए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें ताकि शहर की सुन्दरता को बाहर से आने वाले लोग देख सकें और शहर को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवांवित होने का अवसर प्राप्त हो सके।
इसी कड़ी में आज भी विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान अंतर्गत आज नोडल अधिकारी अपर आयुक्त वित्त व्ही एन बाजपेई ने बताया कि संभाग क्र. 6 के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड अंतर्गत आने वाले आई.एस.बी.टी. दीनदयाल बस स्टैंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दीनदयाल बस स्टैंड परिसर से स्वच्छता रैली कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। स्वच्छता रैली आई.टी.आई. तिराहा एवं वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए दीनदयाल बस स्टैंड परिसर के अन्दर निर्मित होने वाले जी.वी.पी. पॉइंट स्थल के समीप समाप्त हुई।
उन्होंने बताया कि दीनदयाल बस स्टैंड परिसर एवं वार्ड के विभिन्न गलियों में स्वच्छता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया। नगर पालिक निगम एवं शासन की योजनाओं का लाभ एवं उनकी जानकारी दी गई एवं आम नागरिकों के समस्यों का उनके द्वार पर जाकर उनका निराकरण भी किया गया। स्वच्छता रैली की समाप्ति पर दीनदयाल बस स्टैंड परिसर के अन्दर लम्बे समय से निर्मित हो रहे जी.वी.पी. पॉइंट को युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कर उसका सौन्दर्यीकरण किया गया ताकि निर्मित हुए जी.वी.पी. पॉइंट को हमेशा के लिए हटाया जा सके सौन्दर्यीकरण के अंतर्गत उसकी साफ-सफाई, धुलाई करवाकर रंगोली से सजाया गया साथ में पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु बस स्टैंड परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
उन्होंने बताया कि व्यापारिक एवं रहवासी एरिया के आम नागरिको, दुकानदारों, एवं राहगीरों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खतरे एवं उससे होने वाली बीमारियों के संबंध में बताया गया। रैली मार्ग में आने वाले सभी आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने के पश्चात् उनका निराकरण किया गया एवं शासन की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ भी आम नागरिकों को इस अभियान के माध्यम से दिया गया। अभियान में उपस्थित अभियान के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त वित्त व्ही एन बाजपेई ने अपने संदेश में सभी आम नागरिकों से साफ-सफाई कर सौन्दर्यीकरण किये गए जी.वी.पी. पॉइंट में किसी भी तरह का कचरा न फेंकने अपितु दुकान एवं घर से निकलने वाले कचरे को नगर निगम की कचरे वाली गाड़ी में ही देने साथ ही साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन एवं पौधारोपण हेतु भी सभी से आग्रह किया गया। कार्यक्रम में संभागीय अधिकारी सत्येन्द्र चक्रवर्ती, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक रविन्द्र ठाकुर, स्वास्थ्य निरीक्षक उमाकांत शर्मा, राजस्व निरीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उपयंत्री श्रीमति आराधना सोनी, सुश्री मेघा स्वामी, योजना लिपिक प्रदीप गोंटिया, विमल मुकुंद नामदेव, जावेद अंसारी, सभी वार्ड सुपरवाइजर, नगर निगम की आई.ई.सी. टीम, स्वछता टीम एवं संभाग के सभी विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


