पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखने और उनकी अपराधिक कृत्यों पर अंकुश लगाकर उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है, साथ ही माननीय न्यायालय से प्राप्त होने वाले गिरफ्तारी, स्थाई वारंटियों की धरपकड़ कर अधिक से अधिक तामीली किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है।
इसी तारतम्य में 10 मई 2024 को कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। माननीय न्यायालय श्रीमति कनकलता सोनकर सत्र न्यायाधीष महोदय कटनी के न्यायालय से अप.क्र. 355/10 धारा 363, 366, 376 (क) भादवि. प्रकरण क्र. 14/11 में आरोपी सुनील कुमार पिता विनोद कुमार बेन (बसोर) नि. ईसाई मोहल्ला गोरखपुर थाना गोरखपुर जिला जबलपुर के विरूद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी की गिरफ्तारी के प्रयास काफी लंबे अरसे से किए जा रहे थे। 10 मई 2024 को आरोपी कटनी में अपनी ससुराल आया था, जिसके बारे में मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कोतवाली कटनी निरी. आशीष कुमार शर्मा द्वारा तत्काल स्टाफ को मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना कर वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। आरोपी थाना कोतवाली कटनी के उपरोक्त अपराध में विगत 12 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा व उनकी टीम सउनि. रमेष शरण मिश्रा, आर. जयंत कोरी, अजय प्रताप सिंह, विकास राय, मंसूर हुसैन, मयंक सिंह, दिनेश सेन एवं म.आर. रूपाली यादव की अहम भूमिका रही।


