रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित की जा रही जेएन भाया टी-20 प्रतियोगिता हेतु नर्मदापुरम संभाग की टीम की घोषण हो गई है। इस अवसर पर चैयरमैन संजय नाफेड ने बताया कि टीम इस प्रकार है जिसमें गौतम रघुवंशी (कप्तान), राहुल चंद्रोल (विकेट कीपर) रित्विक दीवान,आदर्श दुबे, आर्यन देशमुख ,हर्षित परसाई , गौरव दासोरे, आयुष मानकर,अयान एस , तरुण चौधरी, भानु रघुवंशी, अथर्व महाजन, सागर यादव, कार्तिक राजोरिया, अनुराग मालवी,कोच संजय यदुवंशी, मैनेजर सुमित पटेल हैं। वही बताया की उक्त टीम नर्मदापुरम संभाग की टीम रीवा में अपने मैच खेलेगी। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने टीम को अपनी शुभकामनाएं दी।


