पिपरिया परौहा में प.ह.न. 55 रा.नि.म. बिलहरी तहसील रीठी जिला कटनी स्थित खसरा नंबर 114/1, 120 , 131 एवं 529 रकवा कुल 2.23, 3.03, 12.87, 0.18 तथा 1.06 हेक्टेयर कुल रकवा 19.37 हेक्टेयर मिल्कियत सरकार सीलिंग घास मद के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूमि की कृषि हेतु नीलामी हेतु 24 मई को प्रातः 11 बजे से न्यायालय बिलहरी में बोली लगाई जायेगी।
नायब तहसीलदार बिलहरी ने बताया कि उक्त संबंध में किसी व्यक्ति को भूमि की बोली लगाना हो तो उसे नियत तिथि को उपस्थित होकर बोली के तीन घंटे पूर्व राशि 10 हजार रूपये की अमानत राशि जमा करना अनिवार्य होगा। शासकीय बोली 3.67 लाख रूपये से प्रारंभ होगी एवं बोली पूर्ण होने के पश्चात बोलीदार को बोली तिथि की शाम 5 बजे तक राशि जमा करना अनिवार्य होगा तभी उक्त भूमि का कब्जा प्रदान किया जायेगा। अंतिम बोलीदार द्वारा निर्धारित समय तक राशि जमा न करने की दशा मे जमा अमानत राशि 10 हजार रूपये राजसात कर दिये जाएगें तथा किसी भी प्रकार से बोली आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा। नीलामी के संबंध मंे अंतिम निष्कर्ष व निर्णय न्यायालय का रहेगा जो सर्वमान्य होगा।


