कलेक्टर एसपी ने सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च
उज्जैन / लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को भयमुक्त और स्वतंत्र होकर मतदान करने
को लेकर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह तथा एसपी श्री प्रदीप शर्मा ने सीआरपीएफ जवानों की टुकड़ी, विभिन्न बलों और पुलिस के जवानों के साथ गुरुवार रात्रि को उज्जैन शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को भयमुक्त निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त मतदान करने का आह्वान किया।


