• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

*शहर हित में विभिन्न संस्थानों से साकारात्मक सहयोग की श्रृंखला में* *आज निगमायुक्त प्रीति यादव ने बारात घर और टेंट हाउस समूह के प्रतिनिधियों से किया संवाद*

by Manish Gautam Chiefeditor
May 7, 2024
in जबलपुर
0
*शहर हित में विभिन्न संस्थानों से साकारात्मक सहयोग की श्रृंखला में*  *आज निगमायुक्त प्रीति यादव ने बारात घर और टेंट हाउस समूह के प्रतिनिधियों से किया संवाद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप अग्नि सुरक्षा व्यवस्था एवं शहर की सौन्दर्यीकरण पर बढ़-चढ़कर भागीदारी करने निगमायुक्त की अपील*

जबलपुर। शहर हित में विभिन्न संस्थानों से तिथिवार संवाद कार्यक्रम के आज दिनांक 7 मई 2024 दूसरे दिन शाम 04 बजे से आयुक्त कार्यालय में निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा बारातघर एवं टेंट हाउस समूह के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर सीधा संवाद किया गया। संवाद कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त श्रीमती यादव ने सभी प्रतिनिधियों से शहर हित में तथा शहर का स्वरूप बदलने की दिशा में सौन्दर्यीकरण पर साकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से कहा कि आप लोगों के द्वारा स्थाई अथवा अस्थाई टेंट लगाये जाते हैं या अन्य कार्यक्रमों के दौरान कोई भी व्यवस्था में सबसे पहले प्राथमिकता तय करते हुए जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना अति आवश्यक एवं अनिवार्य है। आप सभी लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित मानकों के अनुरूप बारातघरों, टेंट हाउस निर्माण के दौरान फायर सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम स्थाई रूप से रखें अन्यथा आकस्मिक घटना दुर्घटना के लिए आप सम्पूर्ण रूप से स्वयं जिम्मेदार होगें।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने संवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि सभी लोग अपने-अपने प्रतिष्ठानों के सामने, आस-पास के क्षेत्रों आदि जगहों पर सिटी ब्यूटिफिकेशन के लिए कार्य करा सकते हैं। इसके लिए आपका नाम होगा और आप वहॉं पर अपने संस्थान का भी प्रचार प्रसार कर सकेगें। उन्होंने कहा कि अपने प्रतिष्ठानों के सामने कचरा एकत्रित न होने दें और न ही अतिक्रमण होने दें। इस कार्य में निगम प्रशासन आप सभी के साथ-साथ है।
निगमायुक्त ने बारात घर एवं टेंट हाउस समूह के सभी पदाधिकारियों से शहर हित के लिए सुझाव लिए और यह भी आस्वस्त किया कि आपके भविष्य में शहर हित में सुझाव होगें उन्हें शामिल करेगें और संकल्प के साथ जनहित के सभी सुझावों को एजेन्डे में लाकर उस पर अमल करेगें। आज के संवाद कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त विद्यानंद बाजपेयी, आर.पी. मिश्रा, उपायुक्त पी.एन. सनखेरे, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, और बारातघर एवं टेंट हाउस के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खनिज निरीक्षक गोविन्द पाल सिंह निलंबित

खनिज निरीक्षक गोविन्द पाल सिंह निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d