कटनी (7 मई ) – अधीक्षण अभियंता संचा-संधा वृत्त मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कटनी नें उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमि. शहर संभाग कटनी के अंतर्गत निम्नांकित 33 के.व्ही एवं 11 के. व्ही फीडरों का संधारण कार्य प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाना निर्धारित किया गया है। अतः उक्त अवधि में विद्युत प्रदाय बंद रखी जावेगी। आवश्यकता पडने पर समयावधि बढाई अथवा घटाई जा सकती है।
अधीक्षण अभियंता द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार 9 मई को 11 के.व्ही सिटी –1 एवं सिटी –2 फीडर मे संधारण कार्य किये जाने की वजह से शांति नगर, बरगवां, हाउसिंग बोर्ड, इंडस्ट्रीयल एरिया, कृष्णा धाम एवं 11 के.व्ही फीडर से जुडे अन्य समस्त क्षेत्र हेतु गणेश चौक शिकायत कक्ष के मोबाईल नंबर 9425807546 पर संपर्क किया जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।


