• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश जबलपुर

भारत के लेकमैन” ने बताया तालाबों का पुनर्जीवन की नई गाथा

by Manish Gautam Chiefeditor
May 7, 2024
in जबलपुर
0
भारत के लेकमैन” ने बताया तालाबों का पुनर्जीवन की नई गाथा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में आज मानस भवन में ”तालाब का पुनर्जीवन” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें “भारत के लेकमैन” श्री आनंद मल्लिगावड द्वारा कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को बताया गया कि उनके द्वारा कैसे वर्ष 2015 से इस कार्य को करने की प्रेरणा मिली और वो अपने जॉब को छोडकर क्‍यों इस कार्य को करने के लिये चुने। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि किन-किन कठिनाईयों का सामना करना पडा और कैसे लोगों को इस कार्य करने के लिये अपने साथ जोडा गया। लेक में किस तरह से अवैध कब्‍जों को हटाया गया बिना प्रशासन का सहयोग लिये। उनके द्वारा अपने प्रस्‍तुतीकरण में बताया गया कि बेंगलूरू में कुल 36 लेक का पुनर्उत्‍थान किया गया। वह देश के 12 राज्‍यों के साथ वर्तमान में मिलकर इस विषय पर कार्य कर रहे है। उन्‍होंने प्राकृतिक तरीके से जल संरक्षण के लिये तालाबों के पुनर्जीवन के समस्‍त पहलुओं को व्‍यवहारिक रूप में बताया और उनके द्वारा किये गये कार्यों को भी दिखाया गया। उन्‍होंने कहा कि जल में भी जीवन होता है, अत: सभी लोग जल संरक्षण की दिशा में कार्य करें और तालाबों को पुनर्जीवित करें। यह कार्य भावी पीढी के लिये बहुत लाभकारी होगा। उनके द्वारा प्रस्‍तुतीकरण के द्वितीय भाग में तकनीकी विकल्‍प के बारे में विस्‍तार से अवगत कराया गया। तदोपरांत भूमि जल संरक्षण बोर्ड भोपाल से उपस्थित डा. राकेश सिंह साईन्टिस्‍ट द्वारा बोरवेल और अंडर ग्राउण्‍ड वाटर रिचार्ज पर अपना प्रस्‍तुतीकरण दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि बोरवेल खनन के दौरान किन-किन बातों को ध्‍यान में रखा जाये जिससे पानी की उपलब्‍धता बनी रहे। इस दौरान उन्‍होंने बोरवेल खनन के लिये स्‍थान चयन के साथ अन्‍य विभिन्‍न पहलुओं के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी। जिससे की बोरवेल फेल न हो।

कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत, अतिरिक्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी सहित जिले के समस्‍त मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री, ब्‍लाक समन्‍वयक एसबीएम, समस्‍त ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक, कार्यपालन यंत्री लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जलसंसाधन विभाग एवं अशासकीय संस्‍थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देखिऐ VIDEO क्या कहा जीतू पटवारी ने  जीतेगा बीजेपी का सांसद लेकिन वोट अंतर्मन से दो..

देखिऐ VIDEO क्या कहा जीतू पटवारी ने जीतेगा बीजेपी का सांसद लेकिन वोट अंतर्मन से दो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.