रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा धार्मिक नगरी में नर्मदा के 5 किमी के दायरे में अब शराब के विक्रय पर प्रतिबंध लगा रखा हुआ है उसके बावजूद आप रासुकदार माफिया यहां पर हावी हो चुके हैं। जिनके आगे पुलिस प्रशासन सहित आबकारी विभाग भी लाचार नजर आने लगा है। शहर में प्रतिबंध के बावजूद धार्मिक नगरी में गली-गली शराब का विक्रय हो रहा है घर पहुंच सेवा भी चल रही है। पुलिस और आबकारी की कार्यवाही मात्र सिर्फ रोजनदारी पर सप्लाई करने वाले और शराब बेचने वालों तक सीमित रह गई है। समय-समय पर फोर व्हीलर सहित शराब का बडा जखीरा पुलिस और आबकारी द्वारा पकड़ने के बावजूद भी शराब तस्करी की फैक्ट्री तक और बड़े रसुखदार चेहरों तक इनके कानून के हाथ वहां तक नहीं पहुंच सके हैं। अब माहौल इतना खराब हो गया है कि शहर के आम नागरिकों पर ही यह अब हावी होने लगे हैं। सूत्रों की माने तो माफियाओं को कथित वर्दीधारी संरक्षण दे रहे हैं, अथवा बीट प्रभारीओ की ड्यूटी के चलते कैसे खुलेआम शराब बेची जा रही है? वह भी मुख्यमंत्री के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद ? बड़ा सवाल खड़ा होता है। शहर के रसूलिया में गीता भवन के बाजू से टप में पिछले काफी समय से बड़े पैमाने पर अवैध शराब का विक्रय खुलेआम हो रहा था और प्रशासन को रहवासियों द्वारा की गई शिकायत पर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। शुक्रवार 3 मई की रात्रि करीब 10 बजे के लगभग गीता भवन के बाजू से गौर परिवार द्वारा घर के सामने शराब पीकर गदर करने वालों को मना किया तो उन लोगों ने विवाद करते हुए हमला कर दिया। पिता को बचाने आई युवती पर भी धारदार वस्तु से हमला कर दिया गया। इस घटना में युवती के उंगलियों में चोट भी आई है। वहीं देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण धाराओं में मामला दर्ज कर जांच में लिए जाने की चर्चा भी होने लगी।जिसके बाद यह मामला सोशल मीडिया की सुर्खियां बना और इस घटना को क्षेत्र के विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने चुनाव प्रचार में रहने के बावजूद गंभीरता से लेते हुए सोमवार दोपहर वहां पीड़ित परिवार से मिले। विधायक डॉ. शर्मा के आगमन की जानकारी मिलने पर वार्ड की रहवासी महिलाओं ने अब शराब विक्रय पर अंकुश लगाए जाने सहित शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अवगत कराया कि मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। जिसके बाद विधायक डॉ शर्मा काफी नाराज हुए और उन्होंने कहा कि अब यहां पर अवैध शराब सहित अवैधानिक गतिविधियां नहीं चलने दी जाएगी । इसके बाद नगर पालिका प्रशासन और देहात की पुलिस हरकत में आते हुए अवैध रूप से शराब बेचने वाले स्थान पर रखे टप को जेसीबी से दहा दिया गया। वहीं नागरिकों ने विधायक डॉ.शर्मा से निवेदन किया कि शहर में अन्य स्थानों पर भी टपों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही हैं। जिसमें हरियाली चौक, मीनाक्षी चौक, सब्जी मंडी, देवा माई समाधि, हरियाली चौक नवीन जेल रोड के पास तिराहे पर टपों में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है, इन पर भी कार्यवाही की जाए।


