थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में ट्रैक्टर पलटने से 05 बच्चों की मृत्यु हो गई है एवं 02 बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (गोंड)उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम तिनेटा देवी का चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ट्रेक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गया।सभी को मेडिकल कालेज भेजा गया है। घटना में मृतकों में धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष, देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष, राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष,अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष ,लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष तथा दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष घायल है।
उपरोक्त सभी एक ही ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले हैं।
प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को रू 50,000 एवं घायलों को रू 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।


