• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, June 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

चार ट्रांसफार्मर खराब,बिजली के साथ पेयजल समस्या से परेशान हैं ग्रामीण किसान फसलों की नहीं कर पा रहे सिंचाई,ढीमरखेड़ा के खाम्हा गांव का मामला, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

by Manish Gautam Chiefeditor
May 2, 2024
in ढीमरखेड़ा
0
चार ट्रांसफार्मर खराब,बिजली के साथ पेयजल समस्या से परेशान हैं ग्रामीण  किसान फसलों की नहीं कर पा रहे सिंचाई,ढीमरखेड़ा के खाम्हा गांव का मामला, शिकायत के बाद भी जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

उमरियापान:- खाम्हा गांव में रहने वाले लोग इन दिनों बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गांव में लगे चार ट्रांसफार्मर खराब है। बीते दो महीने से गांव में यह समस्या बनी हुई है। जिससे कि ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में दोहरी समस्या से परेशान होना पड़ता है।ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है जिससे ग्रामीणों को न केवल पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है बल्कि रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी ना तो ट्रांसफॉर्मर सुधारा गया और न ही कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

सरपंच सुशील पाल, शारदा लोधी, राकेश लोधी, धरमदास लोधी,सुंदर कोल ने बताया कि करीब ढाई हजार की आबादी वाले खाम्हा गांव के लोग बिजली और पानी की समस्या को लेकर परेशान हैं। गांव के वार्ड नं 2,वार्ड नं 6,वार्ड नं 8 और खेरमाई के पास लगा पानी सप्लाई का ट्रांसफार्मर (यानि चार ट्रांसफार्मर)खराब पड़े हैं।
ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के लोग अंधेरे में रहने मजबूर हैं। रात तो बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों की कटती है। गर्मी के कारण दिन के समय में लोंगो को परेशान होना पड़ता है। घरों के लगे बिजली से चलने वाले उपकरण बन्द पड़े हैं। गर्मी के चलते बच्चों से लेकर बुजुर्गों को दिक्कतें हो रही है। किसान भी खेतो में फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति न होने के कारण किसानों की फसलें सूखने की कगार में पहुँच गई है। जिससे कि ग्रामीणों के साथ किसानों को भी परेशान होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि गांव में लोगों को पानी सप्लाई वाली नल जल योजना बंद पड़ी है। घरों तक पहुँचने वाला पानी अब नहीं आता है। ऐसे में ग्रामीण हैंडपंपों का सहारा लेते हैं।लेकिन गांव के तीन हैंडपंप भी बंद पड़े हैं। ये हैंडपंप पानी की जगह हवा उगल रहे हैं। गांव के कुछ हैंडपंप ही चालू है। गांव के गिरानी भाट, करिया कोल, गीता बाई, सुंदरी बाई, नीलम भट्टार,गुड़िया बाई सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया गांव में दो महीने से
बिजली न होने के कारण जल आपूर्ति ठप पड़ी है। इस भरी गर्मी में ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चार चार ट्रांसफार्मर खराब होने से यहां के लोगों को समस्या है। गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत तो सबसे बड़ी समस्या है। गांव के लोंगों को शौचालय और नहाने के पानी के लिए भी परेशान होना पड़ता है।ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया, बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यालय हेल्पलाइन नंबर में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस है।जिम्मेदार अब भी बेपरवाह हैं। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को झेलना पड़ रहा है।

इनका कहना है:- खाम्हा गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द ही गांव में ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा। ताकि ग्रामीणों को परेशान होना न पड़े।:-  चंचल गुप्ता, सहायक अभियंता ढीमरखेड़ा

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
बस स्टैंड की सड़कों पर बह रहा नालियों का गन्दा पानी, कचरे का लगा अम्बार  लोंगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल,दुर्गंध से बढ़ी मुश्किलें…

बस स्टैंड की सड़कों पर बह रहा नालियों का गन्दा पानी, कचरे का लगा अम्बार लोंगों का पैदल चलना हुआ मुश्किल,दुर्गंध से बढ़ी मुश्किलें...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d