नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के
मिशन संचालक द्वारा बेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया गया
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए निगमायुक्त द्वारा किये जा रहे हैं सार्थक प्रयास
जबलपुर। आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल के मिशन संचालक अक्षय तेमरवाल ने शहर की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ कठौंदा स्थित वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने बेस्ट टू एनर्जी प्लांट के संचालन व्यवस्था को देखकर निगम प्रशासन द्वारा कराये जा रहे कार्यो की सराहना की। सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए किये जा रहे सार्थक प्रयासों एवं नवाचारों की भी काफी सराहना की।
निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी (एस.बी.एम.) भूपेंद्र सिंह, उपायुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी संभव अयाची, इंजीनियर अभिनव मिश्रा,
सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, सी.एस.आई. प्लांट श्रीमती हर्ष पटेल, संभाग पीआईयू निशांत भान, निगम पीआईयू राहुल त्रिपाठी, प्लांट टीम इत्यादि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान में जबलपुर को अच्छी रैंकिंग दिलाने के लिए लगातार सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं तथा शहर में पॉलीथिन का उपयोग न हो और कबाड़ से कमाल, चलित रैनबसेरा, के साथ-साथ ट्रांसफर स्टेशन को व्यवस्थित कराने, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन प्रबंधन को बेहतर बनाने के अलावा शहर के सभी छोटे-बड़े नाला नालियों एवं कंजरवेंशियों की सफाई कराकर उसे कवर्ड कराने की दिशा में बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार आया है।


